BPSC Student Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज विपक्ष पार्टियां करेंगी राजभवन मार्च
बिहार में बीपीएससी (Bihar Public Service Commission) अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद सियासत और तेज हो गई है। इस मुद्दे पर विरोध बढ़ता जा रहा है, और आज लेफ्ट और कांग्रेस के विधायक पटना में राजभवन मार्च करने वाले हैं। ये विधायक बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मार्च दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जिसमें लेफ्ट और कांग्रेस के विधायक हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि परीक्षा में गड़बड़ियाँ हुई हैं और उन्हें निष्पक्ष तरीके से फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से और भी गरमा गया है, और विपक्षी दल सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।






























