एक्सप्लोरर
Bihar Police Recruitment Protest: पटना में दरोगा भर्ती को लेकर प्रदर्शन, CM आवास घेराव की कोशिश
बिहार की राजधानी पटना में पुलिस भर्ती को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। अभ्यर्थी बिहार दरोगा और बिहार पुलिस कांस्टेबल की बहाली की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सीएम आवास तक जाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोका है। उनकी प्रमुख मांगों में चुनाव से पहले दरोगा भर्ती जारी करना, परीक्षा में पारदर्शिता लाना, आंसर की, कट ऑफ बुकलेट और कार्बन कॉपी जारी करना शामिल है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम लोगों की प्रमुख की मांगे हैं द्रोगा से पहले जारी हो, दूसरी मांगे हैं की एग्ज़ैम के साथ पेपर जो मैं दैट क्वेश्चन पेपर में जा रही हो और तीसरी मांग हैं की आप कैलेंडर जारी करिये युवाओं के साथ ठगना शुरू। बंद कीजिये।" अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा के बाद उन्हें प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी नहीं मिलती। वे हर साल भर्ती कैलेंडर जारी करने की भी मांग कर रहे हैं। यह चुनावी वर्ष है और आचार संहिता लागू होने से पहले वे अपनी मांगें पूरी करवाना चाहते हैं।
न्यूज़
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
और देखें






















