Baba Siddique Case : पूछताछ में नक्सल गैंग और हथियारों की प्रैक्टिस पर खुलासा । Mumbai News
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नक्सल कनेक्शन की संभावना जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों – गौरव अपुने, रूपेश मोहोल और शुभम लोनकर – ने फायरिंग की प्रैक्टिस करने के लिए पुणे से झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में यात्रा की थी। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों आरोपियों ने वहां AK-47 से फायरिंग की थी और इसके बाद ही उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर हमला किया। इस नए खुलासे ने मामले को और पेचीदा बना दिया है, और पुलिस अब इस कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है। शुभम लोनकर अभी भी फरार है, और उसकी तलाश जारी है।
























