एक्सप्लोरर
कृषि कानून वापसी पर शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में मोदी सरकार पर हमला | Farm Laws Repealed
तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के फैसले पर सियासी बयानबाजी जारी है. शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कृषि कानून वापसी के फैसले पर निशाना साधा गया है. सामना में लिखा गया है- किसानों की एकजुटता की जीत हुई है. देश में मनमानी नहीं चलेगी. अहंकार की पराजय की बात कही गई है. किसानों के लिए जो शब्द आंदोलन के वक्त इस्तेमाल किए गए थे. उन पर भी फिर सामना के जरिए सवाल उठाए गए हैं. लखीमपुर खीरी हिंसा का जिक्र भी ताजा संपादकीय में किया गया है. सामना में कहा गया है कि हर गलती और दमनशाही के विरोध में जनता को एकजुट होकर खड़ा रहना होगा.
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























