Ashok Gehlot Exclusive Interview: 'परेशान करने के लिए ED का एक्शन', टिकट कटने की बताई असली वजह
राजस्थान में चुनावी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार (6 नवंबर) को नामांकन दाखिल किया. इसके बाद उन्होंने abp न्यूज़ से खास बातचीत में दावा किया है कि राजस्थान की सत्ता में कांग्रेस की वापसी होगी.उन्होंने कहा, ''लोग काम से खुश हैं पांच सालों के काम से लोग संतुष्ट हैं. मंहगाई से राहत दी, नौकरियां दी. कोई कमी नहीं रखी. लोगों में भरोसा है कि सरकार जो कहती है वो करती है.'' गहलोत ने कहा कि राज्य कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है. सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) परेशान करने के लिए कार्रवाई कर रही है. मेरे बेटे वैभव गहलोत से पूछताछ की है. विपक्ष (बीजेपी) के पास कहने को कुछ नहीं है इसलिए झूठा आरोप लगाते हैं. विरोधियों को काम पर बहस की चुनौती है.






























