Ramesh Bidhuri के बयान पर भड़के Arvind Kejriwal, BJP पर बोला हमला | Delhi Election 2025
Arvind Kejriwal On Ramesh Bidhuri: दिल्ली में बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर जमकर हंगामा हो रहा है. एक ही दिन में दो महिला नेताओं पर टिप्पणी कर बिधूड़ी ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रियंका गांधी के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी पर दिए विवादित बयान को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है. इस बीच आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रमेश बिधूड़ी पर हमला बोला है. अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी. बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी. दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी."

























