Jammu-Kashmir के डोडा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी | Breaking News
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. इससे पहले 11 और 12 जून को आतंकियों ने डोडा में हमला किया था, जिसके बाद से सेना, सीआरपीएफ (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन चली रही थी. डोडा में 11 जून को सेना-पुलिस की चौकी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. इसके बाद अतंकियों ने 12 जबनु को गंडोह के कोटा टॉप पर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने अपने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए और जिले में घुसपैठ करने वाले और सक्रिय चार पाकिस्तानी आतंकवादियों पर 5-5 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया.




























