एक्सप्लोरर
मुंबई: MTNL बिल्डिंग में आग,15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, देखिए- चश्मदीदों ने क्या कहा
मुंबई के बांद्रा में MTNL बिल्डिंग में करीब 3 बजे से आग लगी हुई है. आग बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां और 6 वॉटर जेट भी मौके पर मौजूद हैं. इमारत की छत पर करीब 40 लोग फंसे हैं. पूरी बिल्डिंग में करीब 100 लोग फंसे हुए हैं. बिल्डिंग में फंसे लोग खिड़की पर खड़े होकर बाहर निकालने के लिए मदद मांग रहे हैं.
इमारत में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए स्थानीय लोग. इमारत के बाहर मौजूद एक शख्स ने कहा कि जैसे ही धुंआ दिखा हमलोगों ने नीचे के इलाके को खाली करवाया. जिससे कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आने में दिक्कत न हो.
प्राथमिक सूचना के मुताबिक, आग तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी थी, जो तेजी से फैली. बिल्डिंग 10 मंजिल की है. इमारत से धुंए का गुबार उठ रहा है. इमारत में फंसे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है. राहत-बचाव कर्मी की मदद से इमारत से निकली एक महिला ने बताया कि उन्हें पांचवीं मंजिल से उतारा गया. वहां अब भी लोग फंसे हैं.
न्यूज़
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
रीजनल सिनेमा
क्रिकेट

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















