एक्सप्लोरर
दिल्ली: सोनिया गांधी ने निर्माण भवन में किया मतदान, दिखाई स्याही लगी उंगली
लोकसभा चुनाव में आज छठें चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर डाला वोट. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित भी साथ में थीं मौजूद. बता दें कि इस चरण में चार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, अखिलेश यादव और शीला दीक्षित की किस्मत दांव पर है. आज बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वहीं हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्तर प्रदेश की 14 और नई दिल्ली की सात सीटों पर मतदान हो रहा है.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें



























