एक्सप्लोरर
रोहतक में गर्ल्स हॉस्टल के ऊपर दिखा ड्रोन, डर और गुस्से में छात्राएं
हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानन्द गर्ल्स हॉस्टल में रह रहीं करीब ढाई हजार लड़कियां डरी सहमी और गुस्से से भरी हुई हैं. अलग अलग राज्यों की लड़कियां यूनिवर्सिटी में पढ़ने की आई हैं लेकिन जब उन्होंने हॉस्टल के ऊपर आसमान में ड्रोन उड़ते देखा है तब से जिंदगी का सुख चैन छिन गया है. 20 दिन से रोज उनको सिर पर मंडराते दिखते हैं ड्रोन. लड़कियों को डर है कि ड्रोन के कारण उनकी प्राइवेसी खतरे में है. उनको शक है कि ड्रोन में कैमरे लगे हैं जो उनके वीडियो, फोटो ले रहा है. सबूत के तौर पर लड़कियों ने उड़ते ड्रोन कैमरों का वीडियो मोबाइल फोन से बनाया है लेकिन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट मान ही नहीं रहा है कि यहां पर ड्रोन कैमरे मंडराते हैं. सवाल ये है कि अगर यूनिवर्सिटी ड्रोन नहीं उड़ा रहा है तो वो ड्रोन की शिकायत पुलिस से क्यों नहीं कर रहा है.
न्यूज़
Sansani: पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा! | Hapur | UP
और देखें

सुधीर कुमारएडिटर, वाइल्ड लाइफ टुडे
Opinion

























