एक्सप्लोरर
मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने हरियाणा पुलिस से दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने साउथ दिल्ली से बनाया उम्मीदवार
मुक्केबाज विजेंदर सिंह को कांग्रेस ने दक्षिण दिल्ली से मैदान में उतारा है. विजेंदर ने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है. उनका मुकाबला दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से होगा. वहीं बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है. पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी बीजेपी के मौजूदा सांसद हैं. मतलब उनका टिकट कट गया है. जबकि नई दिल्ली से बीजेपी ने मीनाक्षी लेखी पर एक बार फिर भरोसा जताया है और मैदान में उतारा है.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
जम्मू और कश्मीर
स्पोर्ट्स
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























