एक्सप्लोरर

कैसे बनाई जाती है वसीयत, क्या है इसका रजिस्ट्रेशन कराने का पूरा प्रोसेस?

वसीयत एक ऐसा कानूनी डॉक्यूमेंट होता है, जिसमें एक व्यक्ति यह तय करता है कि उसकी मौत के बाद उसकी संपत्ति किसे और कैसे मिलेगी. यह डॉक्यूमेंट बहुत ही जरूरी होता है.

अक्सर सबकी लाइफ में एक समय ऐसा आता है जब यह सोचने की जरूरत पड़ती है कि हमारे पास जो भी संपत्ति जैसे मकान, जमीन, पैसे, गहने है, वो किसे और कैसे मिलेगी. अगर आपने पहले से ही इस बारे में कुछ तय कर लिया है, तो उसे लिखित रूप में दर्ज करना जरूरी होता है. यही लिखित डॉक्यूमेंट वसीयत यानी Will कहलाता है. वसीयत एक ऐसा कानूनी डॉक्यूमेंट होता है, जिसमें एक व्यक्ति यह तय करता है कि उसकी मौत के बाद उसकी संपत्ति किसे और कैसे मिलेगी. यह डॉक्यूमेंट बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि इससे मौत के बाद परिवार में होने वाले झगड़ों, संपत्ति विवादों और कानूनी परेशानियों से बचा जा सकता है. ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि वसीयत क्या है, कैसे बनाई जाती है और इसका रजिस्ट्रेशन कराने का पूरा प्रोसेस क्या होता है. 

वसीयत क्या होती है?

वसीयत यानी Will एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसमें कोई व्यक्ति यह लिखता है कि उसकी मौत के बाद उसकी संपत्ति किसे मिलेगी.  जैसे अगर आपके पास एक घर, बैंक अकाउंट और कुछ जमीन है और आप चाहते हैं कि आपकी मौत के बाद यह संपत्ति आपके बेटे या बेटी को मिले, तो आप यह सब बातें वसीयत में लिख सकते हैं. इसे बनवाने वाला व्यक्ति वसीयतकर्ता यानी Testator कहा जाता है और जिसे संपत्ति दी जाती है उसे लाभार्थी यानी Beneficiary कहते हैं. 

वसीयत कैसे बनाई जाती है?

वसीयत बनाने के लिए सबसे पहले वसीयत का ड्राफ्ट बनाना होता है. वसीयत नॉर्मल पेपर पर भी बनाई जा सकती है. इसे हाथ से लिखा या टाइप किया जा सकता है.  इसमें वसीयतकर्ता का नाम, उम्र, पता और यह लिखा जाता है कि वे मेंटली हेल्दी हैं और अपनी मर्जी से वसीयत बना रहे हैं. वहीं इसके बाद इसमें संपत्ति और लाभार्थियों के बारे में लिखा जाता है, जैसे कौन-कौन सी संपत्ति है, उसकी पूरी जानकारी लिखें, किन लोगों को आप क्या-क्या देना चाहते हैं, वह साफ-साफ बताएं और संपत्ति को बराबर या अपने अनुसार बांट सकते हैं. इसके अलावा वसीयत में गवाहों यानी विटनेस के साइन जरूरी होते हैं. इसके लिए दो गवाह जरूरी हैं. वसीयतकर्ता के सामने ही गवाहों को डॉक्यूमेंट पर साइन करना होता है. अब तैयार वसीयत की कॉपी घर पर, बैंक लॉकर में या किसी वकील के पास रख सकते हैं और चाहें तो इसकी एक स्कैन कॉपी भी बना सकते हैं. 
 
वसीयत रजिस्ट्रेशन कराने का पूरा प्रोसेस क्या होता है?

1. सब-रजिस्ट्रार ऑफिस जाएं - अपने नजदीकी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय (Sub-Registrar Office) में जाएं जहां वसीयतकर्ता की संपत्ति स्थित है. 
 
2. . सभी जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं - वसीयत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे वसीयत की ओरिजिनल कॉपी, वसीयतकर्ता का पहचान पत्र और दोनों गवाहों के पहचान पत्र. वसीयतकर्ता और दोनों गवाहों को रजिस्ट्रार के सामने वसीयत पर साइन करना होता है. 

3. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें - राज्य के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग हो सकती है. आमतौर पर यह₹200 से 1000 तक हो सकती है. 

4. वसीयत का रजिस्ट्रेशन  - सारे डॉक्यूमेंट और प्रोसेस पूरा होने के बाद आपकी वसीयत ऑफिशियली रजिस्टर्ड हो जाएगी.
 
यह भी पढ़ें पुलिस नहीं दर्ज कर रही FIR तो थाने जाने से पहले इस नंबर पर कर दें कॉल, जान लें काम की बात

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget