एक्सप्लोरर

Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले ध्यान दें, हो गए हैं ये बड़े बदलाव, जानें क्या है अपडेट

Vande Bharat Express: सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा को बढ़ा दिया गया. 8 अप्रैल को पीएम मोदी ने इस ट्रेन का उद्घाटन किया था.

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे ने देश की 13वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रैवल टाइमिंग में 15 मिनट की कटौती करने का फैसला लिया है. सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब 8 घंटे 15 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी. 17 मई 2023 से यह ट्रेन अपने नए टाइमिंग के हिसाब से चलेगी. इसके अलावा रेल मंत्रालय की तरफ एक और निर्णय लिया गया है.

8 नए कोच जोड़े गए

सिकंदराबाद और तिरुपति वंदे भारत ट्रेन में 8 नए कोच जोड़े गए हैं, जिससे अब इसमें यात्रियों को ले जाने की क्षमता बढ़ गई है. साउथ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर अरुण कुमार जैन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में ज्यादा सुविधाओं के साथ-साथ ट्रैवल टाइमिंग में भी कमी की गई है. वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी यात्रा में सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर स्टेशनों पर रुकती है. 

ये होगी नई टाइमिंग

यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद से निकलती है. यात्रा के दौरान यह ट्रेन 7:29 बजे नलगोंडा, 9:35 बजे गुंटूर, 11:12 बजे ओंगोल, 12:29 बजे नेल्लोर स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 2:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी. इसके बाद दोपहर 3:15 बजे फिर यह वंदे भारत ट्रेन तिरुपति से खुलकर रात 11:30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. इससे पहले केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी से इन सब मुद्दों को लेकर शिकायतें की गई थीं. केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने ट्वीट कर सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 और बोगियां जोड़े जाने की जानकारी दी.

इसके अलावा साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी. सिकंदराबाद से तिरुपति तक चलने वाले इस वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 8 अप्रैल 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया. सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस तीन महीने से भी कम समय में तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है.

ये भी पढ़ें

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 21 मई को निकालेंगे मशाल जुलूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Labour Code: अगर 7 तारीख तक नहीं दी कर्मचारी को सैलरी, तो हो सकती है जेल!
अगर 7 तारीख तक नहीं दी कर्मचारी को सैलरी, तो हो सकती है जेल!
NRI बनने के बाद भी जारी रख सकते हैं PPF? जानिए अकाउंट का क्या होगा
NRI बनने के बाद भी जारी रख सकते हैं PPF? जानिए अकाउंट का क्या होगा
हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा फायदा
हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा फायदा
अब AI की मदद से WhatsApp पर होगी बस टिकट बुक, जानें कैसे करेगा काम?
अब AI की मदद से WhatsApp पर होगी बस टिकट बुक, जानें कैसे करेगा काम?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget