एक्सप्लोरर

देशभर में डाउन हुआ UPI, अगर आपका भी फंस गया है पेमेंट तो यहां कर सकते हैं शिकायत, तुरंत रिफंड आएगा पैसा

देशभर में यूपीआई की सेवाएं ठप होने के कारण कई यूजर्स के पेमेंट्स भी फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स शिकायत कर रह हैं कि उनके खाते से पैसे कट गए हैं, लेकिन पेमेंट मर्चेंट के पास नहीं पहुंचा.

UPI Server Down: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की सेवाएं देशभर में प्रभावित हुई हैं, जिस कारण लेन-देन ठप हो गया है. यूजर्स UPI पेमेंट न कर पाने की शिकायत कर रहे हैं तो दुकानदार भी ग्राहकों से पेमेंट न आने की कंप्लेन कर रहे हैं. देशभर में UPI की सेवाएं ठप होने से Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे यूपीआई प्लेटफॉर्म ऐप्स के यूजर्स सोशल मीडिया पर पेमेंट न कर पाने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  

इसको लेकर NPCI का भी बयान आया है. इसमें कहा गया है कि तकनीकी समस्याओं के कारण UPI लेनदेन आंशिक रूप से असफल हो रहे हैं. इस समस्या को हल करने के लिए टीम लगातार काम कर रही है. जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा. 

कई यूजर्स के फंस गए ट्रांजेक्शन

देशभर में यूपीआई की सेवाएं ठप होने के कारण कई यूजर्स के पेमेंट्स भी फंस गए हैं. दरअसल, दुकनों पर खरीदारी कर रहे यूजर्स पेमेंट फंसने की शिकायत कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने पेमेंट किया, लेकिन वह मर्चेंट तक पहुंचा ही नहीं और खाते से भी पैसे कट गए. 

इतने दिन में वापस होता है पैसा

भारत में आज हर कोई यूपीआई पेमेंट ही करता है. बड़े-बड़े दुकानदारों से लेकर छोटी दुकानों पर भी यूपीआई पेमेंट ही लिया जाता है. अगर आपने भी यूपीआई से पेमेंट किया है और पेमेंट फेल हो गया है, लेकिन आपके खाते से पैसे कट गए हैं तो इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आरबीआई के नियमों के अनुसार, फंसा हुआ पैसा बैंकों को एक दिन के अंदर वापस करना होता है. अगर एक दिन से ज्यादा समय लगता है तो बैंकों को प्रति दिन के हिसाब से ग्राहक को चार्ज देना पड़ता है. 

यहां कर सकते हैं शिकायत

कई बार जल्दबाजी या टेक्निकल समस्या के कारण UPI पेमेंट फंस जाता है, या फिर किसी दूसरे के अकाउंट में चला जाता है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. इस तरह का पैसा वापस पाने के लिए आपको 48 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराना जरूरी होता है, इसके बाद फंसे हुए पैसे की कोई गारंटी नहीं होती है. अगर आप भी इस स्थिति का सामना कर रहे हैं तो इसकी शिकायत टोल-फ्री नंबर 1800-120-1740 पर दर्ज कराएं. इसके अलावा आप अपने एप्स पर भी कस्टमर केयर पर बात कर सकते हैं. इसके बावजूद आपका पैसा वापस नहीं होता है तो आप अपने बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं, बैंक इसमें आपकी मदद करेगा. वहीं नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के पोर्टल पर भी आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: यूपीआई हो गई है ठप तो परेशान होने की जरूरत नहीं, काम आएंगे ये पेमेंट ऑप्शन

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइटल डीड पर पति का नाम, फिर भी घर से हुआ बेदखल, पत्नी जीती कोर्ट केस
टाइटल डीड पर पति का नाम, फिर भी घर से हुआ बेदखल, पत्नी जीती कोर्ट केस
15 साल में 22.5 लाख का निवेश, PPF या SIP, किसमें बनेगा सबसे बड़ा फंड?
15 साल में 22.5 लाख का निवेश, PPF या SIP, किसमें बनेगा सबसे बड़ा फंड?
बिना उज्ज्वला कनेक्शन के 5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी? जानें क्या कहते हैं नियम
बिना उज्ज्वला कनेक्शन के 5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी? जानें क्या कहते हैं नियम
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget