एक्सप्लोरर

होली पर यूपी की इन महिलाओं को नहीं मिला मुफ्त गैस सिलेंडर, तुरंत करें ये काम 

योगी सरकार ने होली के मौके पर महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था. इसके तहत 1.86 करोड़ पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 1890 करोड़ की सब्सिडी वितरित की गई. 

Free Cylinder in UP: अगर आप उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और आपने उज्ज्वला योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया है. इसके बावजूद आपको होली के मौके पर फ्री सिलेंडर का लाभ नहीं मिला है तो यह खबर आपके लिए ही है. बता दें, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने होली के मौके पर महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था. यह ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से होली के ठीक पहले किया किया था. इसके तहत राज्य की 1.86 करोड़ पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 1890 करोड़ की सब्सिडी वितरित की गई. 

बता दें, योगी सरकार ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में होली और दीपावली के मौके पर दो मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था. इसके तहत सरकार बीपीएल परिवारों को अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च के बीच मुफ्त सिलेंडर देती है. हालांकि, बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं, जिनके खातें में सब्सिडी नहीं पहुंची है. ऐसे में आपको तुरंत इन कामों को कराने की जरूरत है. 

ये महिलाएं नहीं उठा पाएंगी लाभ

बता दें, उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड़ महिलाएं उज्जवला योजना से जुड़ी हैं. हालांकि 1,08,29,669 महिलाओं ने ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की है. यानी बची हुई महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर योजना का लाभ नहीं मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, उज्ज्वला योजा के तहत बड़ी संख्या में रजिस्टर्ड महिलाओं का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, जिससे वे इसका लाभ नहीं उठा पाएंगी. ऐसे में इन महिलाओं को तुरंत ई-केवाईसी कराने की जरूरत है. 

E-KYC के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • आधार कार्ड
  • गैस कंज्यूमर नंबर
  • लाभार्थी की ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 


ऐसे करें ई-केवाईसी

  • प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • फॉर्म सेक्शन में जाकर E-KYC फॉर्म डाउनलोड करें. 
  • फॉर्म को प्रिंट करा लें और इसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें. 
  • फॉर्म के साथ बताए गए सभी दस्तावेजों की कॉपी अटैच करें. 
  • फॉर्म समेत सभी दस्तावेजों की कॉपी गैस एजेंसी पर जमा कर दें. 
  • इसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के राशन कार्ड धारकों पर आने वाली है बड़ी आफत! तुरंत कराएं ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

India vs Russia Economy: भारत से आधी है रूस की GDP,  दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कहां है रूस का नंबर?
भारत से आधी है रूस की GDP, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कहां है रूस का नंबर?
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी
Advertisement

वीडियोज

Indian Middle Class Debt Trap: बढ़ते Loan और घटती Savings की असल कहानी | Paisa Live
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: Delhi में पुतिन की यात्रा से पहले रुस हाऊस में फोटों प्रदर्शन | abp #shorts
Delhi Pollution: 'किस मौसम का मजा लें' | Priyanka Gandhi | abp  #shorts
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India vs Russia Economy: भारत से आधी है रूस की GDP,  दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कहां है रूस का नंबर?
भारत से आधी है रूस की GDP, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कहां है रूस का नंबर?
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
दिल्ली के स्कूलों में आज से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन, यहां देखें कौन से डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
दिल्ली के स्कूलों में आज से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन, यहां देखें कौन से डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी,  पाकिस्तान में एचआईवी संक्रमण ने लिया महामारी का रूप
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, पाकिस्तान में एचआईवी संक्रमण ने लिया महामारी का रूप
Embed widget