एक्सप्लोरर

अगर 10 साल पुराना है आधार कार्ड तो ये काम जरूर कर लें, सरकार ने जारी किया अलर्ट

UIDAI ने दी बड़ी राहत, अब 14 मार्च 2024 तक फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई)  ने आधार धारकों से 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने के लिए कहा है. लेकिन राहत की बात ये है कि (यूआईडीएआई)  आधार को अपडेट करने की डेडलाइन एक बार फिर से बढ़ा दिया है. अब इस काम को अगले साल 14 मार्च 2024 तक फ्री में अपडेट किया जा सकता है. UIDAI ने फ्री अपेडट आधार के लिए 14 दिसंबर 2023 की लास्ट डेट तय की थी, जो गुरुवार को खत्म होने वाली थी. लेकिन दोबारा डेट बढ़ाने से आम जनता को राहत मिली है. बता दें कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था, तो उसे अपडेट करा लें. यूआईडीएआई ने इस संदर्भ में कहा है कि ये अनिवार्य नहीं है, लेकिन अगर आपका बीते दस सालों में एड्रेस चेंज हुआ है, तो आधार कार्ड जरूर अपडेट कराए. बता दें कि पूरे देशभर में और जरूरी जगहों पर आधार कार्ड का इस्तेमाल एक मुख्य आईडी कार्ड के तौर पर होता है. 


सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड की जरूरत


देशभर में आधार कार्ड का इस्तेमाल प्रमुख आईडी के साथ ही सरकारी योजनाओं के लिए भी होता है.जानकारी के मुताबिक करीब 1100 योजनाओं में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है. इसमें से 319 योजनाएं केंद्र सरकार की है. इसके अलावा कई वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और उन्हें ऑनबोर्ड करने के लिए आधार का इस्तेमाल करते हैं. बता दें कि आधार कार्ड में अगर आप कुछ अपडेट कराना चाहते हैं तो 14 मार्च 2024 तक फ्री में करा सकते हैं, इसके बाद अपडेट कराने पर पैसे लगेंगे.

कैसे करे आधार कार्ड को अपडेट


UIDAI ने अपने बयान में कहा कि आधार कार्डधारक myAadhaar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए अपने आईडी का प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा. इसके अलावा अगर जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करने में दिक्कत आ रही है, तो कार्डधारक ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी करा सकते हैं.इसके लिए आधार केंद्र पर आपको आईडी कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी.

ऑनलाइन फ्री में आधार कार्ड कैसे करे अपडेट


1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाए.
2- जानकारी देखने के बाद पता अपडेट करने के लिए आगे बढ़े ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
3- जिसके बाद ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा.
4- फिर वापस 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करना होगा. जिसके बाद निवासी का मौजूदा डिटेल सामने आ जाएगा.
5- इसके बाद आधार यूजर्स को अपनी डिटेल वेरिफाई करना होगा. अगर सभी जानकारी सही दिखती है तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें.
6- फिर अगले स्टेप में ड्रॉपडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करना.
7- इसके बाद कार्डधारक को अपने एड्रेस प्रूफ की स्केन कॉपी अपलोड करनी होगी. 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा, फिर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी कॉपी अपलोड करनी होगी.
8- सभी प्रोसेस से गुजरने के बाद अंत में आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार कर दिया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजनेस करना चाहते हैं शुरू? इस प्लेटफार्म पर करें रेजिस्ट्रेशन, ये मिलेंगी सुविधाएं
बिजनेस करना चाहते हैं शुरू? इस प्लेटफार्म पर करें रेजिस्ट्रेशन, ये मिलेंगी सुविधाएं
Investment Tips: FD में निवेश का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान
Investment Tips: FD में निवेश का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान
रक्षाबंधन पर देश के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए? सरकार का आया बयान
रक्षाबंधन पर देश के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए? सरकार का आया बयान
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget