एक्सप्लोरर

टोल प्लाजा का दौर हुआ खत्म, अब सैटेलाइट से ही कट जाएगा टोल टैक्स- जानें पांच बड़ी बातें

Sattelite Toll System: भारत में टोल प्लाजा बंद हो सकते है. क्योंकि अब सैटेलाइट से टोल कटने वाली तकनीक आ रही है. क्या हैं इसे लेकर पांच बड़ी बातें चलिए आपको बताते हैं. 

Sattelite Toll System: भारत में अगर कोई कहीं अपना वाहन लेकर ट्रैवल करता है. और वह एक स्टेट से दूसरे स्टेट जाता है. तो उसे टोल टैक्स चुकाना होता है. टोल टैक्स के लिए भारत में टोल प्लाजा बनाए गए हैं. जहां गाड़ियों को टोल टैक्स चुकाना होता है. एक समय था जब लोगों को वाहनों की लाइन में लगकर टोल टैक्स के लिए पर्ची कटवानी पड़ती थी. और मैनुअली टोल देना होता था. लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं.

भारत में टोल टैक्स के लिए अब फास्टैग का इस्तेमाल होता है. इसके लिए अब लाइनें नहीं लगानी होतीं. अब टोल प्लाजा पर लगा स्कैनर आपकी गाड़ियों पर लगे फास्टैग को स्कैन कर लेता है. और आपका टोल कट जाता है. लेकिन अब खबर यह आ रही है कि टोल प्लाजा बंद हो सकते हैं. क्योंकि अब सैटेलाइट से टोल कटने वाली तकनीक आ रही है. क्या हैं इसे लेकर पांच बड़ी बातें चलिए आपको बताते हैं. 

लागू होने जा रहा है GNSS बेस्ड टोल सिस्टम

भारत में टोल टैक्स देने के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भारत सरकार सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी में है. इस सैटेलाइट बेस्ड सिस्टम को जीएनएसएस टोल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम यानी ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम कहा जाता है. भारत सरकार के केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में राज्यसभा में इसे लेकर एक बयान भी दिया है. उन्होंने बताया कि भारत में कुछ चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों पर GNSS बेस्ड टोल सिस्टम लगाए जाने की तैयारी है. 

सेटेलाइट से  कटेगा टोल

ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम लागू करने से सभी वाहनों को अलग-अलग बैंकों के फास्टैग लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ना ही रिचार्ज के झंझट में पढ़ना पड़ेगा. नया सिस्टम सीधे सेटेलाइट से कनेक्ट होगा. इसके लिए किसी एक अलग जगह टोल वूथ बनाया जा सकता है. जहां से हाईवे पर गुजरने वाली सभी गाड़ियों का डाटा इकट्ठा होगा. गाड़ी ने कितना डिस्टेंस ट्रेवल किया है उसके हिसाब से टोल वसूला जाएगा. 

टोल प्लाजा हो जाएंगे खत्म?

ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम अगर पूरे भारत में इंप्लीमेंट हो जाता है. तो फिर भारत में फिजिकल तौर पर टोल प्लाजाओं की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि टोल कलेक्शन के लिए गाड़ियों को रोकने की जरूरत नहीं होगी. और जब गाड़ियों को ढूंढने की जरूरत नहीं होगी तो फिर टोल प्लाजा की भी जरूरत नहीं होगी. यानी टोल प्लाजा भविष्य में पूरी तरह से खत्म हो सकते है. 

हाइब्रिड मॉडल पर करेगा काम

बता दें भारत सरकार फिलहाल GNSS ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम को चुनिंदा जगहों पर ही लागू करने जा रहा है. यह भारत में फिलहाल हाइब्रिड मॉडल पर काम करेगा. यानी ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम से भी टोल कटेगा और फास्टैग के माध्यम से भी टोल कटता रहेगा. 

फास्टैग नहीं होगा बंद

क्योंकि पूरी तरह ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम भारत में लागू होने को लेकर अभी प्लानिंग नहीं की गई है. भारत में कुल 599 के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग हैं. तो ऐसे में यह कहना की टोल प्लाजा पूरी तरह से बंद हो जाएंगे बात पूरी तरह सही नहीं हैं. सरकार फिलहाल इनमें से कुछ ही हाईवों पर GNSS टोल सिस्टम लागू करने के विचार में हैं. यानी बाकी राजमार्गों पर हाईवों पर फास्टैग से ही टोल कटता रहेगा. 

यह भी पढ़ें: एमपी में मजदूर को मिला 80 लाख का हीरा, जानें ऐसे मिले खजाने पर किसका होता है हक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Panel Price: बिजली बचत पर अलर्ट, घरों पर सोलर पैनल लगवाना होगा महंगा
Solar Panel Price: बिजली बचत पर अलर्ट, घरों पर सोलर पैनल लगवाना होगा महंगा
Train News: पटरी पर दौड़ेंगी 800 वंदे भारत ट्रेनें, सरकार का मास्टरप्लान जानें
Train News: पटरी पर दौड़ेंगी 800 वंदे भारत ट्रेनें, सरकार का मास्टरप्लान जानें
Personal Finance: हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget