एक्सप्लोरर

चुनाव आने वाले हैं... ऐसे देख लें आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, वर्ना बूथ से वापस कर देंगे

चुनावों में वोट डालने के लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना बहुत जरूरी है.  अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं होगा तो फिर आप वोट नहीं डाल पाएंगे. इस तरह आप चेक कर सकते हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम.

How To Check Name In Voter List: कुछ ही महीनों में पूरे देश भर में 18वीं लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं. इलेक्शन कमीशन ने अभी लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. लेकिन अनुमान यही लगाया जा रहा है कि अप्रैल मई के महीने में चुनाव हो सकते हैं. लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव होने हैं. जिसके लिए 18 साल से ऊपर सभी लोग वोट डालेंगे. चुनावों में वोट डालने के लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना बहुत जरूरी है.  अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं होगा तो फिर आप वोट नहीं डाल पाएंगे. किस तरह आप चेक कर सकते हैं आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं चलिए जानते हैं. 

ऑनलाइन इस तरह खोज सकते हैं अपना नाम

इलेक्शन से पहले आपको अपना नाम अगर वोटर लिस्ट में देखना है. तो उसके लिए आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.in पर जाना होगा. साइट पर जाकर आपको अपना नाम ढूंढने के लिए तीन तरह के ऑप्शन दिए जाएंगे. जिसमें आप अपनी डिटेल्स के द्वारा नाम देख सकते हैं तो वहीं इलेक्ट्रोरल फोटो आइडेंटी कार्ड यानी EPIC के जरिए देख सकते हैं और आखिर में आप अपने मोबाइल नंबर द्वारा भी अपना नाम चेक कर सकते हैं. 

पहले वाले ऑप्शन में आपको अपना नाम, अपनी जन्मतिथि, उम्र, किसी रिश्तेदार का नाम और जेंडर, लोकेशन और अपनी कांस्टीट्यूएंसी असेंबली का नाम डालकर सर्च करना होगा. EPIC वाले ऑप्शन में आपको अपना EPIC नंबर और स्टेट चुननी होगी. तो वही फोन वाले ऑप्शन में आप अपना स्टेट चुनकर फोन नंबर डालकर अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं. 

इस तरह ऑफलाइन चेक करें अपना नाम 

ऑनलाइन प्रक्रिया के अलावा आप ऑफलाइन भी अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं. उसके लिए आपको 921172 8082 या फिर 1950 पर  टेक्स्ट मैसेज करना होगा. जिसमें आपको EPIC लिखकर अपना वोटर आईडी नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपकी सारी डिटेल्स आ जाएगी. जिसमें पोलिंग नंबर और वोटर नाम भी लिखा होगा. अगर आपके पास मैसेज नहीं आता है तो समझ लीजिए आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है. 

यह भी पढ़ें: Passport Verification: पासपोर्ट बनाने के लिए कोई मांग रहा घूस तो कहां कर सकते हैं शिकायत, जान लें अपने काम की हर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan और EMI का बहाना खारिज, पत्नी को 90 लाख देगा तलाक लेने वाला शख्स
Loan और EMI का बहाना खारिज, पत्नी को 90 लाख देगा तलाक लेने वाला शख्स
परिवार के 5 Aadhaar Card एक ही फोन में होंगे मैनेज, जानें mAadhaar App का खास फीचर
परिवार के 5 Aadhaar Card एक ही फोन में होंगे मैनेज, जानें mAadhaar App का खास फीचर
क्या है देश की पहली प्राइवेट ब्रांडेड ट्रेन का नाम, यात्रियों को क्या नया मिलेगा?
क्या है देश की पहली प्राइवेट ब्रांडेड ट्रेन का नाम, यात्रियों को क्या नया मिलेगा?
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मिलेगा हर महीने मोटा पैसा, सिर्फ एक बार करें निवेश
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मिलेगा हर महीने मोटा पैसा, सिर्फ एक बार करें निवेश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget