एक्सप्लोरर

Student Loan: गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से छात्रों को मिलेगा 15 लाख का लोन, महज इतनी है ब्याज दर

Guruji Student Credit Card Scheme: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए ये योजना लाई गई है, जिसके तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्र 15 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं.

Guruji Student Credit Card Scheme: देश में अलग-अलग राज्य सरकारों की तरफ से हर वर्ग के लिए तरह-तरह की योजनाएं लागू की जाती हैं. छात्रों के लिए भी ऐसी ही कई योजनाएं केंद्र और राज्य सरकारें चला रही हैं. झारखंड सरकार की तरफ से भी एक ऐसी ही योजना चलाई जा रही है, जिसमें छात्रों को 15 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. इसकी ब्याजदर महज 4% रखी गई है. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ये लोन दिया जाता है. इस स्कीम का नाम गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (GSCCY) है. 

किन छात्रों के लिए है योजना?
गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए गरीब छात्र आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इस लोन के जरिए छात्र अपनी सालाना फीस, हॉस्टल फीस और बाकी खर्चों को पूरा कर सकते हैं. इस वित्तीय वर्ष में दो हजार से ज्यादा मेधावी छात्रों को इस योजना का फायदा मिल सकता है. 

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्रों को 15 लाख तक का लोन दिया जा रहा है, ऐसे में छात्र अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं और किसी भी कोर्स में एडमिशन लेकर अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं. लोन चुकाने के लिए छात्रों को 10 साल तक का वक्त दिया गया है. लोन लेने के लिए छात्रों को सिर्फ अपने पेरेंट्स का इनकम सर्टिफिकेट देना होगा. बैंक में कोई प्रोसेसिंग फीस या फिर अन्य तरह के दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी. 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
आवेदन करने वाले छात्रों को झारखंड सरकार की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा. यहां आपको एक फॉर्म दिखेगा, जिसमें मांगी गई जानकारी भरनी होगी. आवेदन की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को ही लोन दिया जाएगा. आपको लोन के लिए पासपोर्ट साइज का एक फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल और इनकम सर्टिफिकेट देना होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget