एक्सप्लोरर

Railway Tour: देहरादून से अयोध्या-काशी-प्रयागराज का स्पेशल टूर, आईआरसीटीसी दे रहा है यह सुविधाएं

Ayodhya Kashi Tour: IRCTC देहरादून से अयोध्या, काशी और प्रयागराज दर्शन का स्पेशल टूर लेकर आया है. पूरे पैकेज में यात्रियों को हवाई यात्रा, टैक्सी, होटल, मील और गाइड-एस्कॉर्ट समेत इंश्योरेंस मिलेगा.

Railway News: आईआरसीटीसी धार्मिक यात्रा के तहत देहरादून से लेकर अयोध्या, काशी, प्रयागराज का स्पेशल टूर लेकर आया है. यह यात्रा 19 नवंबर से शुरू होगी. जो 5 दिन और 4 रातों तक जारी रहेगी. 26400 रुपये के पैकेज में यात्रियों को हवाई सफर कराया जाएगा. इसके साथ ही घूमने के लिए कैब की व्यवस्था भी रखी गई है. होटल, मील, गाइड-एस्कॉर्ट की व्यवस्था के साथ इंश्योरेंस की व्यवस्था भी की गई है. 

यात्रियों को देहरादून वाराणसी और लखनऊ देहरादून की दो हवाई यात्रा कराई जाएंगी. 2 रात वाराणसी, एक रात प्रयागराज और एक रात अयोध्या में ठहराया जाएगा. 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर पैकेज में शामिल हैं. इसके साथ ही विभिन्न चिह्नित स्थानों पर घूमने के लिए एसी गाड़ियों से सफर कराया जाएगा. वाराणसी एयरपोर्ट पर आईआरसीटीसी का स्टाफ स्वागत करेगा. वाराणसी में होटल मेडोस इन, प्रयागराज में होटल रविशा कॉन्टिनेंटल और अयोध्या में होटल कृष्णा पैलेस में ठहरने की व्यवस्था रखी गई है. किन्ही कारणवश इन होटल की जगह इसी श्रेणी के दूसरे होटल में भी ठहराया जा सकता है.

ऐसे पूरी होगी यह धार्मिक यात्रा

पहला दिन – देहरादून एयरपोर्ट से सुबह साढ़े सात बजे यात्रा शुरू होगी. साढ़े 12 बजे बीएसबी एयरपोर्ट से वाराणी होटल में चेकइन कराया जाएगा. लंच के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, संकट मोचन मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. शाम को गंगा आरती में भी शामिल कराया जाएगा. इसके बाद रात को होटल पहुंचकर यात्रियों को डिनर कराया जाए. इस होटल में पूरी रात आराम करना होगा.

दूसरा दिन – सुबह नाश्ते के बाद सारनाथ मंदिर और सारनाथ म्यूजियम घुमाया जाएगा. इसके बाद दोपहर में लंच प्रस्तावित है. शाम को ट्रेड फेशिलीटेशन और एक्जीबिशन सेंटर का विजिट कराया जाएगा. इसके बाद वाराणी के होटल में डिनर कर पूरी रात आराम करना है.

तीसरा दिन – सुबह नाश्ते के बाद प्रयागराज (इलाहाबाद) पहुंचकर होटल में चेकइन करना है. दोपहर में संगम इलाहाबाद फोर्ट, पाटलपुरी मंदिर, बड़े हनुमानजी मंदिर दर्शन के बाद वापस होटल पहुंचना होगा. शाम को डिनर के बाद यहीं आराम करना है.

चौथा दिन – सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करना है. इसके बाद अयोध्या पहुंचने के लिए सुबह आठ बजे रवानगी होगी. दोपहर में लंच के बाद अयोध्या का कनक भवन, हनुमान गढ़ी, राम जन्मभूमि और श्री काले राम मंदिर दर्शन कराए जाएंगे. रात को डिनर के बाद अयोध्या के होटल में ही आराम करना है.

पांचवा दिन – सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट करना है. इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करना है. लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 11.30 बजे यात्रा वापसी की फ्लाइट पकड़नी है. इसके बाद सभी अपने गंतव्य को जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें

Railway: पालतू जानवर के लिए रेलवे ने की कूप की व्यवस्था, जानें आप अपने पैट्स को कैसे करा सकते हैं सफर?

SCR: दक्षिण मध्य रेलवे की 30 ट्रेनों में बढ़े अतिरिक्त कोच, प्रतीक्षा सूची के हजारों आवेदकों को मिलेगी कंफर्म टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RO लेने से पहले रुकें, वॉटर टेस्टिंग क्यों है सबसे जरूरी, UV या UF, आपके लिए कौन सा फिल्टर है बेस्ट?
RO लेने से पहले रुकें, वॉटर टेस्टिंग क्यों है सबसे जरूरी, UV या UF, आपके लिए कौन सा फिल्टर है बेस्ट?
Train News: ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए क्या है रेलवे का प्लान? अब यात्रियों का बचेगा समय
Train News: ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए क्या है रेलवे का प्लान? अब यात्रियों का बचेगा समय
आधार कार्ड से गायब होगा नाम और पता, दिखेगा सिर्फ फोटो और QR कोड? सरकार का आया बयान
आधार कार्ड से गायब होगा नाम और पता, दिखेगा सिर्फ फोटो और QR कोड? सरकार का आया बयान
Train Safety Tips: मोबाइल,बैग और टिकट... ट्रेन में इन तीन चीजों को लेकर भूलकर भी न करें ये गलती
Train Safety Tips: मोबाइल,बैग और टिकट... ट्रेन में इन तीन चीजों को लेकर भूलकर भी न करें ये गलती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget