एक्सप्लोरर

ई-टिकट है और आईडी कार्ड भूल गए तो क्या ट्रेन से उतार देगा टीटी? जानें रेलवे का यह कानून

Railway Rules: कई लोग ई टिकट साथ ले जाना भूल जाते हैं. तो वहीं साथ में आईडी भी ले जाना भूल जाते हैं. तो क्या ऐसे में टीटीई ट्रेन से उतार सकता है. चलिए बताते हैं क्या है इसे लेकर रेलवे के नियम. 

Railway Rules: भारत में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. जिसके लिए भारतीय रेलवे रोजाना हजारों ट्रेनें संचालित करती है. अक्सर जब किसी को दूरी का सफर तय करना होता है. तो ऐसे में बहुत से लोग ट्रेन से जाना पसंद करते हैं. क्योंकि ट्रेन में काफी सुविधाएं मिलती हैं. और इसके साथ ही सफर भी काफी सुविधायुक्त होता है. फ्लाइट के बजाय ट्रेन का का टिकट काफी सस्ता भी होता है.

रेलवे में ज्यादातर लोग रिजर्वेशन करवा कर सफर करते हैं. बहुत से लोग ऑनलाइन टिकट बुक करवाते हैं. जिसमें ई टिकट का प्रिंट आउट लेकर सफर करते हैं. लेकिन कई लोग ई टिकट साथ ले जाना भूल जाते हैं. तो वहीं साथ में आईडी भी ले जाना भूल जाते हैं. तो क्या ऐसे में टीटीई ट्रेन से उतार सकता है. क्या है इसे लेकर रेलवे के नियम. 

क्या टीटीई उतार देगा ट्रेन से?

अगर आपने किसी एजेंट के सहारे ऑनलाइन टिकट बुक करवाई है. और आप यात्रा के दौरान ई टिकट साथ ले जाना भूल गए हैं. और साथ ही अपनी आइडेंटिटी साबित करने के लिए कोई आईडी भी साथ नहीं ले गए हैं. तो ऐसे में कई लोगों के मन में है सवाल आता है क्या टीटीई ट्रेन से उतार देगा. तो आपको बता दें ऐसा नहीं है. आप जब टिकट बुक करवाते हैं. तो आप अपना नंबर दर्ज करवाते हैं. 

इसके बाद जब टिकट बुक करवाते हैं. तो आपके नंबर पर रिजर्वेशन की डिटेल्स आ जाती हैं. ई टिकट और आईडी न होने की स्थिति में आप फोन पर आए रेलवे के मैसेज को टीटीई को दिखा सकते हैं. उससे भी आपका काम हो जाएगा. यानी अगर आप ई टिकट और आईडी भूल गए हैं. तो आपको टीटीई ट्रेन से नहीं उतारेगा. 

यह भी पढ़ें: क्या किराएदार भी ले सकते हैं IGL कनेक्शन, जानें इसे लेकर क्या हैं नियम

ऑनलाइन आईडी भी दिखा सकते हैं

आज के समय में भारत में लगभग हर चीज डिजीटल हो चुकी है. जिसमें सरकार ने दस्तावेजों को स्टोर करने के लिए डिजीलाॅकर भी जारी किया है. डिजीलाॅकर में आप अपने डाॅक्यूमेंट सेफ रख सकते हैं. यानी अगर आप ट्रेन के सफर में साथ में अपना आईडी कार्ड नहीं ले गए हैं. तो फिर आप डिजीलाॅकर ओपन करके उसमें मौजूद दस्तावेज दिखाकर अपनी पहचान साबित कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं एड्रेस, पता होना है बहुत जरूरी

दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं ई टिकट

अगर आपने अपनी टिकट खुद के आईआरसीटीसी अकाउंट से बुक की है. तो फिर आपका काम और आसान हो जाता है. आप तुरंत ही आईआरसीटीसी की रेल कनेक्ट ऐप को ओपन करके दोबारा से डाउनलोड कर सकते हैं. और टीटीई को दिखा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आपके शहर के किस अस्पताल में होता है आयुष्मान कार्ड से इलाज, घर बैठे कर सकते हैं पता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पार्सल डैमेज होने पर कूरियर कंपनी का इनकार, कोर्ट ने ठोक दिया भारी जुर्माना
पार्सल डैमेज होने पर कूरियर कंपनी का इनकार, कोर्ट ने ठोक दिया भारी जुर्माना
Labour Code: अगर 7 तारीख तक नहीं दी कर्मचारी को सैलरी, तो हो सकती है जेल!
अगर 7 तारीख तक नहीं दी कर्मचारी को सैलरी, तो हो सकती है जेल!
NRI बनने के बाद भी जारी रख सकते हैं PPF? जानिए अकाउंट का क्या होगा
NRI बनने के बाद भी जारी रख सकते हैं PPF? जानिए अकाउंट का क्या होगा
हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा फायदा
हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा फायदा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget