एक्सप्लोरर

क्या किराएदार भी ले सकते हैं IGL कनेक्शन, जानें इसे लेकर क्या हैं नियम

IGL Gas Connection: आजकल काफी लोग IGL कनेक्शन ले रहे हैं. कई लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि क्या किराए के घर में रहने वाले लोग भी आईजीएल कनेक्शन ले सकते हैं चलिए आपको देते हैं इसका जवाब.  

IGL Gas Connection: भारत में अब लगभग सभी लोग गैस चूल्हे के जरिए ही खाना बनाते हैं. वह दिन गए कि लोग खाना बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हों का इस्तेमाल करते थे. अब लगभग सभी घरों में गैस कनेक्शन मौजूद है. जहां लोग एलपीजी सिलेंडर के जरिए खाना बनाते हैं. लेकिन अब कई जगहों पर पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस का भी इस्तेमाल होता है. इसके लिए दिल्ली एनसीआर में आईजीएल यानी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी कनेक्शन देती है.

इसके लिए आपको सिलेंडर की जरूरत नहीं होती. ना ही आपको यह फिक्र होती है कि अचानक से गैस खत्म हो जाए तो क्या होगा. क्योंकि इसका पोस्टपेड बिल आता है. कई लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि क्या किराए के घर में रहने वाले लोग भी आईजीएल कनेक्शन ले सकते हैं चलिए आपको देते हैं इसका जवाब.  

किराएदार भी लगवा सकते हैं IGL कनेक्शन 

आईजीएल कनेक्शन आप वहीं लगवा सकते हैं. जहां पीएनजी की लाइन बिछी हुई है. अगर आपके पीएनजी की लाइन है तो फिर आप भले ही किराए पर रहते हों. आप यह कनेक्शन ले सकते है. इसके लिए आपको अपने मकान मालिक से रेंट एग्रीमेंट हासिल करना होगा. और इसके साथ ही आपके मकान मालिक का आधार कार्ड भी चाहिए होगा. इसके साथ ही आपको कुछ और दस्तावेज चाहिए होंगे. 

यह भी पढे़ं: होम लोन खत्म होने के बाद तुरंत लें ये दो डॉक्यूमेंट्स, जरा सी चूक से हो सकता है नुकसान

इन डॉक्यूमेंट के साथ आप नए आईजीएल कनेक्शन के लिए आवेदन दे सकते हैं. आवेदन के 15 से 20 दिनों के भीतर ही आपके घर पर आईजीएल कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा. नए आईजीएल कनेक्शन को लेने के लिए आपको 7000 देने होते हैं. जो आप हर महीने के बिल के साथ 500 रुपये की किस्त के तौर पर भी दे सकते हैं. बता दें यह रिफंडेबल रकम होती है. 

यह भी पढे़ं: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की किस्त, इन किसानों को हो सकता है नुकसान

इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

नए कनेक्शन के लिए इसकी ऑनलाइन वेबसाइट https://www.iglonline.net/ पर जाना होगा. फिर कस्टमर जोन पर क्लिक करना होगा. उसमें से पीएनजी डोमेस्टिक कस्टमर और फिर अप्लाई फॉर न्यू कनेक्शन ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा.इसके बाद अकोमोडेशन टाइप में में आपको प्राइवेट प्रॉपर्टी और गवर्नमेंट अकोमोडेशन के ऑप्शन मिलेंगे.

जिसमें से जो आपका है वह सिलेक्ट करना होगा. फिर आपको पता दर्ज करना होगा. फिर एक फार्म ओपन होगा जिसमें सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा. लास्ट में गैस कनेक्शन के लिए 6000 रुपये की पेमेंट करनी होगी.

यह भी पढे़ं: एफडी पर कौन-सा बैंक देता है ज्यादा ब्याज, एचडीएफसी बैंक या एसबीआई?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- मुंबई से बैंगलुरू- कोलकाता तक, 29 जून से 5 जुलाई तक किस एयरलाइन में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- मुंबई से बैंगलुरू- कोलकाता तक, 29 जून से 5 जुलाई तक किस एयरलाइन में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Toll Plaza News: खुशखबरी! 60 KM तक नहीं होगा कोई टोल प्लाजा, जान लें ये नए सरकारी नियम
Toll Plaza News: खुशखबरी! 60 KM तक नहीं होगा कोई टोल प्लाजा, जान लें ये नए सरकारी नियम
Solar Panel: बारिश, सर्दी या गर्मी... किस मौसम में सबसे ज्यादा बिजली बनाता है सोलर पैनल? जानें सच
Solar Panel: बारिश, सर्दी या गर्मी... किस मौसम में सबसे ज्यादा बिजली बनाता है सोलर पैनल? जानें सच
EPFO का बड़ा अपडेट: आपके खाते में इस दिन ट्रांसफर होगा पीएफ का ब्याज, ऐसे करें चेक
EPFO का बड़ा अपडेट: आपके खाते में इस दिन ट्रांसफर होगा पीएफ का ब्याज, ऐसे करें चेक

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
राबड़ी देवी ने फंसाया पेच! 10 सर्कुलर खाली करने से पहले भवन निर्माण विभाग को क्यों लिखी चिट्ठी?
राबड़ी देवी ने फंसाया पेच! 10 सर्कुलर खाली करने से पहले भवन निर्माण विभाग को क्यों लिखी चिट्ठी?
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Toddler Behaviour: टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
Pusa Basmati 1882: कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
Embed widget