एक्सप्लोरर

क्या ट्रेन में ला सकते हैं दिवाली के पटाखे, ऐसा करने पर क्या होगा?

Railway Rules For Carrying Crackers In Train: कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है. क्या ट्रेनों में दिवाली के पटाखे लेकर जाया जा सकता है. इसको लेकर क्या है भारतीय रेलवे के नियम. चलिए आपको बताते हैं.

Railway Rules For Carrying Crackers In Train: दिवाली का त्योहार अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है. लेकिन अभी से ही देशभर में दिवाली की रौनक नजर आने लगी है. सड़कों पर खूब पटाखे की दुकानें सजी नजर आ रहे हैं. लोग अभी से ही खूब पटाखे खरीद कर ले जा रहे हैं.  एयर पोल्यूशन के चलते दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर बैन लगा दिया गया है.

लेकिन देश के बाकी राज्यों में दिवाली के समय पर खूब पटाखे फोड़े जाते हैं. कई बार कुछ जगह पर पटाखे सस्ते मिल रहे होते हैं. तो ऐसे में लोग सोचते हैं यहां से पटाखे अपने घर के लिए ले जाते हैं. इसके लिए कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है. क्या ट्रेनों में दिवाली के पटाखे लेकर जाया जा सकता है. इसको लेकर क्या है भारतीय रेलवे के नियम. चलिए आपको बताते हैं. 

ट्रेन में नहीं ले जा सकते पटाखे

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ सामान ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है. इन सामानों की वजह से ट्रेन की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन में यात्रा के दौरान गैस स्टोव, गैस सिलेंडर, किसी तरह का जलने वाला केमिकल, पटाखे, तेजाब, बदबूदार चीजें, चमड़ा पैकेजों में ले जाने वाले तेल, नुकीली चीजें, चाकू, ऐसी चीजें जिनके टूटने या टपकने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है यह सब बैन है. यानी रेलवे के नियम के अनुसार कोई भी यात्री ट्रेन में यात्रा करते वक्त पटाखे साथ नहीं ले जा सकता.  ऐसा करने पर कार्रवाई हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा सालाना 1 लाख से ज्यादा का ब्याज, इस तरह करें आवेदन

3 साल तक की हो सकती है जेल

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन में यात्रा करने के दौरान अगर कोई यात्री. उन चीजों को अपने साथ ले जाता है जो यात्रा के दौरान प्रतिबंधित है. यानी जिन पर बैन लगाया गया है. तो फिर ऐसे यात्रियों पर रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई हो सकती है. जिसमें यात्रियों को हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड धारकों के पास बचे सिर्फ इतने दिन, वरना ये दो चीजें मिलनी हो जाएंगी बंद

तो इसके साथ ही 3 साल की सजा या फिर दोनों ही सजा सुनाई जा सकती है. पटाखा  ज्वलनशील होता है जरा सी आग लगने पर फट सकता है. इससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में आ सकती है इसलिए भारतीय रेलवे ने इसे बैन किया है. अगर आप ट्रेन में पटाखे ले जाते हैं. तो पकड़े जाने पर सजा भुगतनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: गलत तरीके से ड्राइविंग करने वालों पर भी नजर रखेगा AI, बचकर रहना ट्रैफिक पुलिस की इस 'आंख' से

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
टाइटल डीड पर पति का नाम, फिर भी घर से हुआ बेदखल, पत्नी जीती कोर्ट केस
टाइटल डीड पर पति का नाम, फिर भी घर से हुआ बेदखल, पत्नी जीती कोर्ट केस

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget