एक्सप्लोरर

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 3.45 घंटे तक ऑनलाइन नहीं बुक कर पाएंगे टिकट; जानें टाइमिंग  

Online Ticket Booking: अगर आप कहीं जाने के लिए टिकट की बुकिंग करने जा रहे हैं तो ऑनलाइन तरीके से आज 23:45 बजे से रविवार 03:30 बजे तक टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे. 

Indian Railway Ticket Booking Counter: अगर आज आप कहीं सफर करने के लिए रेल टिकट की बुकिंग करने जा रहे हैं तो आपको दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्‍योंकि कोलकाता के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्‍टम (पीआरएस) डेटा सेंटर में डाइनटाइम गतिविधियों के बाद इंटरनेट बुकिंग प्रभावित है. इससे कई राज्‍य प्रभावित होंगे. हालांकि कुछ राज्‍यों में इसका असर नहीं होगा. पीआरएस बंद होने से कई काम प्रभावित होने की संभावना है. 

कितने समय के लिए बंद रहेगी बुकिंग 

पीआरएस तीन घंटे 45 मिनट की अवधि के लिए बंद रहेगा. यात्री 08 जुलाई 2023 शनिवार को 23:45 बजे से 09 जुलाई 2023 रविवार को 03:30 बजे के बीच ऑनलाइन माध्‍यम से अपना टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. 

किन राज्‍यों में बंद रहेगा पीआरएस 

ऑनलाइन बुकिंग बंद का असर कई राज्‍यों में रहने वाला है. इसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली और अन्‍य राज्‍यों में इसका असर नहीं दिखेगा. वहीं रेलवे के एरिया की बात करें तो पूर्वी रेलवे (ईआर), दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर), पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) और पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन पर पड़ेगा. 

पीआरएस सिस्‍टम बंद होने से प्रभावित सर्विस 

पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्‍टम (पीआरएस) बंद होने से कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इसमें इंटरनेट बुकिंग, करंट बुकिंग, पूछताछ, चार्टिंग और अन्य सर्विस प्रभावित होंगी. हालांकि यात्री मोबाइल एप्‍लीकेशन से स्‍थानीय ट्रेन खरीद सकेंगे. वहीं रेलवे स्‍टेशनों के टिकट काउंटरों से भी खरीद सकेंगे. 

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट 

रेलवे ने 07 जुलाई, 2023 से 09 जुलाई, 2023 तक चार घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट किया है. 

ट्रेन नंबर 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 08 जुलाई, 2023 को प्रभावित 
ट्रेन नंबर 12508 08 जुलाई, 2023 को सिलचर-त्रिवेंद्रम अरोनाई एक्सप्रेस 
09 जुलाई, 2023 को न्यू तिनसुकिया-एसएमवीटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस 

ये भी पढ़ें 

Income Tax Return: पैन को लेकर नहीं किया ये काम,  तो ITR भरने पर 6 हजार रुपये का होगा नुकसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget