एक्सप्लोरर

Pradhanmantri Suryaghar Yojana: सोलर पैनल लगवाने पर फायदा ही फायदा, इतने साल तक फ्री मिलेगी बिजली

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगवाने की योजना है. इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी.

Solar Panel: सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए  सरकार कई प्रकार के प्रयास कर रही है और नई नई योजनाएं लेकर आ रही है. ऐसे में सरकार सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना चलाती है जिसके अंतर्गत सरकार ग्राहकों को अपनी छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करने के लिए सब्सिडी देती है. सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है.

केंद्र सरकार दे रही है 50 फीसदी तक सब्सिडी

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगवाने की योजना है. इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी. इस योजना के तहत 1 किलोवाट, 2 किलोवाट, 3 किलोवाट के सोलर पैनल्स लगवाने पर अलग-अलग प्रकार से सब्सिडी दी जा रही है. सरकार द्वारा 3 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने पर 40 फीसदी सब्सिडी दी जा रही थी. जिसे बढ़ाकर अब 60 फीसदी कर दिया गया है. 

बता दें प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत आपको http://pmsuryaghar.gov.in बेवसाइट पर जाकर आवेदन देना होगा. योजना के तहत अगर सब्सिडी की बात की जाए तो 1 किलोवाट के सोलर पैनल के लिए 60,000 रुपये लगते हैं. इसमें सरकार की ओर से 30,000 रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी. वहीं 2 किलो वाट जिसमें 1,20,000 रुपये का खर्चा आता है. इसमें आपको 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. इसी तरह 3 किलोवाट में 1,80,000 रुपये खर्च होते हैं. जिसमें आपको 78000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. 

इतने साल तक मुफ्त मिलती है बिजली

घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं, इस योजना में आप बिजली पर खर्च होने वाली रकम को 50 से 60 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं. सोलर रूफटॉप लगाने पर आपको अगले 25 सालों तक बिजली मिलेगी और इस योजना में आने वाले खर्च का भुगतान आपको 5 से 6 वर्षों में हो जाएगा. इसका मतलब आप 20 साल तक मुफ्त बिजली का लाभ ले पाएंगे.

योजना के फायदे

  • केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को बिजली के बल से राहत मिलती है.
  • रूफटॉप सब्सिडी योजना के अंतर्गत आपको मुफ्त में बिजली मिलेगी.
  • सोलर पैनल की वजह से उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा सकेगी.
  • एक बार सोलर पैनल सिस्टम लगाने के बाद 25 साल तक इसका उपयोग किया जा सकता है.
  • सोलर पेनल सिस्टम लगाने में जो खर्चा आता है वह 5 से 6 साल में रिकवर हो जाता है.
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार सोलर पैनल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दे रही है.
  • ज्यादा से ज्यादा सोलर रूफटॉप पैनल लगाए जा रहे हैं ताकि बिजली के उत्पादन को कंट्रोल किया जा सके और इलेक्ट्रिसिटी को बचाया जा सके.
  • रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के बाद आपके बिजली के खर्च 30 से 50% तक काम हो जाते हैं.
  • रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आपको 20% से लेकर 50% तक की सब्सिडी देती है.

यह भी पढ़ें: Video: बिना हाथ लगाए घर के बर्तन कैसे धोएं... महिला ने इंटरनेट पर पूछे ऐसे सवाल, घूम जाएगा गूगल का भी दिमाग

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो यात्रियों के लिए अलर्ट, 9 अगस्त की सुबह बंद रहेंगी सेवाएं
मेट्रो यात्रियों के लिए अलर्ट, 9 अगस्त की सुबह बंद रहेंगी सेवाएं
IRCTC के इस टूर पैकेज से करें महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर के दर्शन, जानें कितना होगा खर्च
IRCTC के इस टूर पैकेज से करें महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर के दर्शन, जानें कितना होगा खर्च
कई औलादें, तो क्या एक ही बच्चे के नाम हो सकती है पूरी संपत्ति? समझें कानून
कई औलादें, तो क्या एक ही बच्चे के नाम हो सकती है पूरी संपत्ति? समझें कानून
RAC या वेटिंग टिकट वालों के लिए राहत, मोबाइल पर ऐसे देखें ट्रेन में कौन-सी बर्थ है खाली
RAC या वेटिंग टिकट वालों के लिए राहत, मोबाइल पर ऐसे देखें ट्रेन में कौन-सी बर्थ है खाली

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget