एक्सप्लोरर

Post Office में आसानी से खोंले यह अकाउंट, लोन से लेकर कैशबैक तक का मिलेगा लाभ

Post Office Account: पोस्ट ऑफिस के इस अकाउंट के तहत कैशबैक की सुविधा के साथ ही डोरस्टेप की भी सुविधा दी जाती है. 

Post Office Premium Saving Account: पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करना सबसे सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि यह सरकार के द्वारा संचालित है. पोस्ट ऑफिस में ज्यादातर लोग स्माल सेविंग अकाउंट (Small Saving Account) के तहत निवेश करते हैं. स्माल सेविंग स्कीम के तहत लोगों कई निवेश विकल्प दिए जाते हैं. इसमें सीनियर सिटीजन से लेकर बच्चों के लिए योजनाएंं शामिल हैं. इन योजनाओं में कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है. सभी को समान सुविधाएं इन खातों के तहत दी जाती है. 

इसी तरह, पोस्ट ऑफिस (Post Office) की ओर से प्रीमियम सेविंग अकाउंट (Premium Saving Account) भी खोले जाते है, जिसके तहत लोगों को कई सारी सुविधाएं दी जाती हैं. प्रीमियम सेविंग अकाउंट के तहत लोगों को कैशबैक से लेकर लोन, डोरस्टेप बैंकिंग जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. आइए जानते हैं इस अकाउंट को कैसे खुलवा सकते हैं और कौन इसका लाभ उठा सकता है. 

पोस्ट ऑफिस प्रीमियम सेविंग अकाउंट की खासियत 

डाकघर के प्रीमियम बचत खाते की सबसे अधिक खास बात है कि इसमें अनलिमिटेड पैसों को विड्रॉल और डिपॉजिट (Money Deposit) किया जा सकता है. वहीं इस अकाउंट के तहत बैंकों की तरह ही डोरस्टेप सुविधा का भी लाभ लिया जा सकता है. इस अकाउंट के तहत लोन भी पोस्ट ऑफिस (Post Office Loan) की ओर से दिया जाता है. इसी तरह अगर आप इस खाते से बिल आदि का भुगतान करते हैं तो कैशबैक भी दिया जाता है. साथ ही फिजिकल और वर्चुअल डेबिट कार्ड भी जारी किए जाते हैं. 

प्रीमिय सेविंग अकाउंट का कौन उठा सकता है लाभ 

डाकघर की वेबसाइ पर जाएं तो पता चलता है कि इस अकाउंट को 10 साल से अधिक उम्र का कोई भी नाबालिग या युवा अकाउंट ओपेन करा सकता है. हालांकि इसके लिए केवाईसी कराना अनिवार्य है. अगर केवाईसी नहीं कराया जाता है तो इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं. इसे आप पोस्टमास्टर या फिर डाकघर की शाखा पर जाकर खुलवा सकते हैं. 

कितना लगता है चार्ज 

पोस्ट ऑफिस के तहत प्रीमियम अकाउंट खोलने पर आपको 149 रुपये से अधिक जीएसटी देना होगा. साथ ही रिन्यूएवल आपको 99 रुपये प्लस जीएसटी का वार्षिक भुगतान करना होगा. इस अकाउंट के तहत मिनिमम बैलेंस की कोई सीमा नहीं है, लेकिन फिर भी आपको खाता खुलनवाने के दौरान 200 रुपये देने होंगे.    

यह भी पढ़ें
Government Scheme: सरकार आपकी बेटी को देगी 1 लाख 43 हजार रुपये, लाभ लेने के लिए ऐसे करें अप्‍लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget