एक्सप्लोरर

इस योजना में रोजाना मिलेंगे 500 रुपये, तो साथ ही बिना गारंटी दिया जाएगा लोन, ऐसे करें अप्लाई

PM Vishwakarma Yojana Benefits: सरकार में 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना शुरू की हैं. जानें योजना में आवेदन की प्रक्रिया.

PM Vishwakarma Yojana Benefits: भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए एक से बढ़कर एक योजना लेकर आती है. सरकार की इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. सरकार की ज्यादातर योजनाएं देश के गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए होती है. सरकार ने पिछले साल प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ देती है.

सरकार इन लोगों को न सिर्फ व्यावसायिक ट्रेनिंग देती है बल्कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन खर्च भी देती है और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें एक मुश्त राशि भी देती है. तो इसके साथ ही इन लोगों को अपना व्यापार खड़ा करने के लिए बिना गारंटी लोन भी देती है. किस तरह किया जा सकता है इस योजना में आवेदन चलिए आपको बताते हैं. 

क्या है विश्वकर्मा योजना?

साल 2023 में भारत सरकार में 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ देने के लिए और उनके व्यापार को बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना शुरू की थी. इस योजना में आर्थिक लाभ के साथ-साथ लाभार्थियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है. ट्रेनिंग के दौरान रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है. इसके बाद ट्रेनिंग पूरी हो जाए तब लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. तो इसके साथ अपने बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं. उन्हें बिना किसी गारंटी के कम ब्याज दर पर 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत योजना में क्या कैंसर जैसी बीमारी भी होती है कवर? जान लीजिए जवाब

इन लोगों को मिलता है लाभ

प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का लाभ इन व्यवसाययों से जुड़े लोग ले सकते हैं. जो अस्त्रकार हैं, जो सुनार हैं, जो गुड़िया और खिलौने बनाते हैं, जो माला बनाते हैं. जो मूर्ति बनाते हैं, जो बाल काटते हैं, जो जूता बनाने का काम करते हैं, जो लोहे का काम करते हैं, जो पत्थर तराशते हैं, जो हथौड़ा और टूलकिट बनाते हैं, जो फिशिंग नेट बनाते हैं, जो नाव बनाते हैं, जो ताला बनाते हैं, जो राजमिस्त्री हैं, जो कपड़े धोने काम करते हैं, जो कपड़े सिलते हैं,  जो टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाते हैं. यह सभी आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में आपको कौन सी सीट मिलेगी, ये कैसे होता है तय- जान लीजिए जवाब

इस तरह करें आवेदन

विश्वकर्मा योजना में जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल pmvishwakarma.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा.  या फिर इसके लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: अगले कुछ दिन में ट्रेन से जाने का है प्लान, तो पहले पढ़ लें ये खबर, रेलवे ने कैंसिल कीं कई ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget