एक्सप्लोरर

PM Svanidhi Yojana: सिर्फ आधार कार्ड से ही मिल जाएगा 50 हजार रुपये का लोन, इस योजना के बारे में नहीं जानते होंगे आप

PM Svanidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना को पहले सिर्फ रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब इसमें हर तरह के वेंडर्स आते हैं, जो सड़क पर अपनी रेहड़ी चलाते हैं.

PM Svanidhi Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों और जरूरतमंदों के लिए अलग-अलग तरह की कई योजनाएं चलाई जाती हैं. इनमें कई योजनाएं ऐसी हैं, जिनके जरिए एक खास तबके को सस्ते दरों पर लोन मुहैया कराया जाता है. यो लोग अपने रोजगार को बढ़ाने या शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. केंद्र सरकार की तरफ से एक ऐसी ही योजना चलाई जा रही है, जिसमें आधार कार्ड से ही 50 हजार रुपये तक का लोन मिल जाता है, यानी किसी भी तरह की गारंटी की जरूरत नहीं होती है. 

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लोन
केंद्र सरकार की इस योजना का नाम पीएम स्वनिधि योजना है. जिसका जिक्र खुद प्रधानमंत्री कई बार कर चुके हैं. इस योजना का मकसद उन लोगों को मदद देना है, जो सड़कों पर अपनी रेहड़ी और पटरी लगाकर अपना गुजारा करते हैं. इन्हें हम स्ट्रीट वेंडर्स के नाम से भी जानते हैं. अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और इसमें मदद के लिए ये लोग पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा सकते हैं. 

कैसे मिलता है लोन?
पीएम स्वनिधि योजना को पहले सिर्फ रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब इसमें हर तरह के वेंडर्स आते हैं, जो सड़क पर अपनी रेहड़ी चलाते हैं. ये सब्जी वाले से लेकर फल वाले तक हो सकते हैं. इस योजना के तहत तीन चरणों में लोन दिया जाता है. पहली बार 10 हजार रुपये का लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है, इसे चुकाने पर 20 हजार का लोन दिया जाता है. अगर किसी ने पहले के लोन वक्त पर चुका लिए तो उसे बिना किसी गारंटी के 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है. खास बात ये है कि इस योजना में सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है.

इस योजना में आवेदन करने के लिए आप किसी भी सरकारी बैंक में जा सकते हैं. यहां आपको एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें आपको तमाम तरह की जानकारी देनी होगी. आपको बताना होगा कि कौन से बिजनेस के लिए आपको लोन चाहिए. आपके पास आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ और बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए. वेरिफिकेशन के बाद आपके खाते में लोन की राशि डाल दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें - Financial Task Deadline: अगले तीन दिन में नहीं निपटाए ये काम तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप, आपके काम की है ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस रूट से जा रहे हैं तो जाएं सावधान, 17 से 22 मार्च तक कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
इस रूट से जा रहे हैं तो जाएं सावधान, 17 से 22 मार्च तक कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
क्या अब भी जुड़ सकता है वोटर लिस्ट में नाम, 5 राज्यों में चुनाव के बीच जान लीजिए नियम?
क्या अब भी जुड़ सकता है वोटर लिस्ट में नाम, 5 राज्यों में चुनाव के बीच जान लीजिए नियम?
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
Embed widget