एक्सप्लोरर

PM Surya Ghar Yojana: मुफ्त बिजली योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

PM Surya Ghar Yojana: सरकार की तरफ से बताया गया है कि 75 हजार करोड़ के निवेश वाली इस योजना में एक करोड़ परिवारों को मुफ्त 300 यूनिट बिजली दी जाएगी.

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से एक और योजना का ऐलान किया गया है, जिसे पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना का नाम दिया गया है. इस योजना के तहत देश के एक करोड़ घरों को मुफ्त 300 यूनिट बिजली देने की तैयारी हो रही है, योजना के लिए सरकार की तरफ से आवेदन मांगे गए हैं और रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन कर सकते हैं और सरकार क्या-क्या फायदे दे रही है. 

पीएम मोदी ने दी जानकारी
दरअसल पीएम मोदी ने इस योजना को लेकर अपने एक्स हैंडल से कुछ पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने बताया कि 75 हजार करोड़ के निवेश वाली इस योजना में एक करोड़ परिवारों को मुफ्त 300 यूनिट बिजली दी जाएगी. उन्होंने बताया कि योजना से लोगों की आय अधिक होगी और बिजली बिल कम हो जाएंगे. साथ ही इससे रोजगार भी पैदा होंगे. 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का एक लिंक भी शेयर किया. जिसमें एक पूरी वेबसाइट खुल रही है. इस वेबसाइट पर जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं. मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करने के लिए आपको pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा, जिसके बाद यहां पर अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर का ऑप्शन आपको नजर आएगा. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद एक फॉर्म भरना होगा. जिसमें आपको जगह, कैटेगरी, कैपेसिटी और बाकी तमाम तरह की जानकारियां देनी होंगीं. 

वेबसाइट से चेक कर सकते हैं सब्सिडी
इस वेबसाइट के मुताबिक अब तक इस योजना में करीब 60 हजार लोग आवेदन कर चुके हैं. आप आवेदन करने से पहले यहां पर सब्सिडी स्ट्रक्चर को भी देख सकते हैं, इसके अलावा वेबसाइट पर सोलर सिस्टम कैलकुलेटर भी मौजूद है, जिसमें आपको कुछ जानकारी डालनी होगी और बताना होगा कि कितने किलोवॉट का सोलर पैनल आपको चाहिए. इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि सब्सिडी के बाद आपको कितने में सोलर पैनल मिलेगा. 

हमने आपको जानकारी देने के लिए इस कैलकुलेटर में उत्तर प्रदेश राज्य का नाम डाला, इसके बाद कैटेगरी में रेजिडेंशियल लिखा, रूफटॉप एरिया 700 स्कॉयर फीट, 80 हजार रुपये का इनवेस्टमेंट और 3 किलोवाट का पैनल भरा. कैलकुलेटर ने बताया कि इसमें सरकार की तरफ से 36 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी, कुल लागत 86 हजार रुपये तक आएगी और आपको अपनी जेब से 50 हजार रुपये देने होंगे. 

ये भी पढ़ें - PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम सूर्योदय योजना में क्या है अंतर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Free Bike: अब आधार कार्ड है तो मिलेगी फ्री बाइक? पीएम मोदी ने किस योजना की कर दी घोषणा?
अब आधार कार्ड है तो मिलेगी फ्री बाइक? पीएम मोदी ने किस योजना की कर दी घोषणा?
सिर्फ प्रॉपर्टी नहीं, अब ऑनलाइन अकाउंट्स की भी बनती है वसीयत, जानें कैसे
सिर्फ प्रॉपर्टी नहीं, अब ऑनलाइन अकाउंट्स की भी बनती है वसीयत, जानें कैसे
Cyber Fraud Alert: फोन की इस सेटिंग को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Cyber Fraud Alert: फोन की इस सेटिंग को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Bank Account Rules: बैंक खाते में कितना कैश जमा करने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस?
Bank Account Rules: बैंक खाते में कितना कैश जमा करने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget