एक्सप्लोरर

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम सूर्योदय योजना में क्या है अंतर? 

PM Surya Ghar Free Bijli Yojana: पीएम मोदी ने बताया कि योजना में करीब 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है. योजना का लक्ष्य 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पीएम सूर्योदय योजना के बाद अब पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना का ऐलान किया गया. जिसमें लोगों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी. पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से इस योजना को लेकर कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इस योजना के तहत लोगों को फायदा मिलेगा और रूफटॉप पैनल लगाए जाएंगे. अब लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि सूर्य घर योजना पीएम सूर्योदय योजना से कितनी अलग है. आज हम आपको इसका जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं.

पीएम सूर्योदय योजना का हुआ था ऐलान
दरअसल अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्योदय योजना का ऐलान किया. जिसमें उन्होंने बताया कि देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि एक करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि इससे गरीब परिवारों का बिजली बिल कम होगा. 

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में दी जानकारी
पीएम सूर्योदय योजना को लेकर इतनी ही जानकारी तब सामने आई थी, इसके बाद जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया तो उन्होंने इस योजना को लेकर आगे की जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम सूर्योदय योजना में जिन एक करोड़ घरों पर रूफटॉप पैनल लगाए जाएंगे उन्हें 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि इस रूफटॉप सोलर पैनल के क्या फायदे होंगे. 

क्या है पीएम सूर्य घर योजना
अब पीएम मोदी की तरफ से भी यही बात कही गई है, लेकिन इस बार पीएम सूर्योदय योजना की जगह इसका नाम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना लिखा गया. पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना में करीब 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है. योजना का लक्ष्य 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है. उन्होंने बताया कि सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि लोगों पर सोलर पैनल की लागत का कोई बोझ न पड़े. इसमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा सब्सिडी दी जाएगी. पीएम ने लिखा, इस योजना को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए, शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सोलर पैनल को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. साथ ही, इस योजना से लोगों को अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार सृजन होगा.

अब इन सभी बातों से ये बात साबित होती है कि ये दोनों ही योजनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं, घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को पीएम सूर्योदय योजना कहा जा रहा है, वहीं मुफ्त बिजली वाली स्कीम को पीएम सूर्य घर योजना का नाम दिया गया है. 

ये भी पढ़ें - UPI Service: दूसरे देशों में कैसे काम करता है भारत का यूपीआई, क्या भारतीय बैंकों को वहां लगाना होता है अपना सर्वर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp पर शादी का कार्ड खुलते ही 6.4 लाख की चपत, हैरान कर देगा मामला
WhatsApp पर शादी का कार्ड खुलते ही 6.4 लाख की चपत, हैरान कर देगा मामला
दिवाली-छठ पर कन्फर्म टिकट की टेंशन खत्म, 1 अक्टूबर से चलेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें
दिवाली-छठ पर कन्फर्म टिकट की टेंशन खत्म, 1 अक्टूबर से चलेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें
टोल पर लगी है लंबी लाइन तो नहीं देना होगा टैक्स? NHAI ने बताया नियम
टोल पर लगी है लंबी लाइन तो नहीं देना होगा टैक्स? NHAI ने बताया नियम
1 लाख की सैलरी में क्या खरीद सकते हैं 1 करोड़ का फ्लैट? लोन और EMI का गणित समझें
1 लाख की सैलरी में क्या खरीद सकते हैं 1 करोड़ का फ्लैट? लोन और EMI का गणित समझें

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आपका मामला आया राम, गया राम जैसा', SC ने झटका देते हुए किस नेता को सुनाया?
'आपका मामला आया राम, गया राम जैसा', SC ने झटका देते हुए किस नेता को सुनाया?
उद्धव ठाकरे की पार्टी का जिक्र ये क्या बोले गए अभिजीत दीपके?
उद्धव ठाकरे की पार्टी का जिक्र ये क्या बोले गए अभिजीत दीपके?
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? जानें
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? देखें राज्यवार चार्ट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
Embed widget