एक्सप्लोरर

सर्दियों में बिना धूप के कैसे काम करेगा सूर्य घर योजना वाला सोलर पैनल? जानें कैसे आएगा बिल

PM Surya Ghar Yojana: . बिजली के बिल से बचने के लिए अब बहुत से लोग अपने घर में सोलर पैनल लगवा रहे हैं. जानें सर्दियों में बिना धूप के किस तरह काम करेगा सोलर पैनल. 

PM Surya Ghar Yojana: गर्मियां हो या सर्दियां हो लोगों को बिजली का इस्तेमाल करना ही होता है.  गर्मियों में जहां लोगों को गर्मी से बचने के लिए एसी और अन्य बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ता है. तो वहीं गर्मियों में भी लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर, गीजर और चीजों का इस्तेमाल करना पड़ता है. सर्दियों में नहाने से लेकर बर्तन धोने तक और पीने तक का पानी लोग गर्म करते हैं. इसके लिए वह इमर्शन रॉड और गीजर का इस्तेमाल करते हैं. 

जिसमें काफी बिजली की खपत होती है. तो वहीं बहुत से लोग रूम हीटर का भी इस्तेमाल करते हैं. जो भी काफी बिजली खाता है. बिजली के बिल से बचने के लिए अब बहुत से लोग अपने घर में सोलर पैनल लगवा रहे हैं. भारत सरकार भी इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी दे रही है. जानें सर्दियों में बिना धूप के किस तरह काम करेगा सोलर पैनल. 

सर्दियों में भी काम करते हैं सोलर पैनल

आजकल भारत में सोलर पैनल लगवाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है. पहले जहां कुछ लोगों के घर में सोलर पैनल हुआ करता था. अब इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोलर पैनल के इस्तेमाल के लिए सोलर एनर्जी यानी सौर ऊर्जा चाहिए होती है यानी सूरज की रोशनी. लेकिन सर्दियों में देखने को मिलता है कि सूरज कम-कम निकलता है. और कुछ दिन तो सूरज बादलों से बाहर ही नहीं आता.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आचार संहिता लागू, जानें कब और कैसे होंगे महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन

ऐसे में लोगों का सवाल होता है कि इन दिनों सोलर पैनल कैसे काम करता है. तो आपको बता दें सोलर पैनल इन दिनों भी अपना काम करता है. हालांकि ज्यादा धूप वाले दिनों के मुकाबले इसकी क्षमता थोड़ी कम हो जाती है. इन दिनों सोलर पैनल बिखरी हुई रौशनी यानी डिफ्यूज लाइट जो कि बादलों के पीछे होती है उसे कैप्चर करता है. उसी से बिजली का उत्पादन करता है. 

यह भी पढ़ें: H-1B वीजा के लिए कितनी देनी होती है फीस, जानें कहां करना होता है आवेदन¯

कैसे आएगा बिजली बिल?

सामान्य तौर पर आप जितनी बिजली का इस्तेमाल करते हैं. आपको उतना ही पैसा चुकाना होता है. लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आपको 300 यूनिट बिजली फ्री मिलती है. अगर आपका सोलर सिस्टम सूर्य घर योजना के तहत जुड़ा हुआ है. तो आप एक्स्ट्रा बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप गर्मियों के मौसम में एक्स्ट्रा बिजली को ग्रेड में भेज सकते हैं. जिसे आप सर्दियों में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके घर के बिजली का बिल बहुत कम हो जाएगा. या कहें बिलकुल जीरो हो जाएगा.  

यह भी पढ़ें: क्या भारत में बालिग लड़का और लड़की नहीं ले सकते हैं होटल रूम? जानें क्या कहता है कानून

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget