एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा

अगर ट्रेन से सफर के दौरान आप कुछ जरूरी सामान ले जाना भूल जाते हैं तो अब आप चलती ट्रेन में Blinkit कर सकते हैं और थोड़ी ही देर में आपका सामान डिलीवर कर दिया जाएगा.

पहले के मुकाबले चीजें काफी बदल गई है. अब अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको इस बारे में तो जरूर पता होगा कि अगर सफर के दौरान आपको भूख लगती है तो आप ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Swiggy-Zomato से खाना ऑर्डर कर सकते हैं. ऑर्डर करने के बाद डिलीवरी पार्टनर ट्रेन के निर्धारित रेलवे स्टेशन पर सीधे आपकी सीट तक खाना पहुंचाते हैं. ऐसे में अब अगर आप ट्रेन से सफर के दौरान अपनी जरूरी चीज जैसे दवाइयां, फोन का चार्जर लाने भूल जाते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.

बता दें कि अब आप अपने सामान को ऑर्डर Blinkit ऐप के जरिए दे सकते हैं और कुछ ही देर में आपका सामान डिलीवर कर दिया जाएगा. यानी अब अगर अपना जरूरी सामान ले जाना भूल जाते हैं तो आपको उसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी. 

Blinkit के साथ की साझेदारी

दरअसल, सर्दन रेलवे के सलेम डिवीजन ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ समझौता किया है. हालांकि, अभी ये सुविधा हर जगह नहीं शुरू की गई है. रेलवे ने इसे फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है. अगर प्रोजेक्ट सफल रहता है तो आने वाले समय में दूसरे बड़े स्टेशनों पर भी शुरू करने पर विचार किया जा सकता है. 

क्या-क्या सामान मिलेगा?

यात्रियों इस सुविधा कई सामान मंगवा सकते हैं जैसे...

  • दवाइयां
  • पर्सनल केयर और हाइजीन
  • मोबाइल चार्जर
  • खाने-पीने का सामान
  • बच्चों के लिए जरूरी चीजें 

ध्यान रखें, आपको कौनसा सामान मिलेगा या नहीं, ये बात संबंधित स्टेशन पर उपलब्धता पर निर्भर करती है. 

जरूरी सामान मंगवाना होगा आसान

इस सुविधा के तहत यात्रियों को ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही Blinkit ऐप की मदद से अपना सामान ऑर्डर करना होगा. उसके बाद जब ट्रेन स्टेशन पर रुकती है तो उन्हें तय किए गए डिलीवरी पॉइंट से अपना सामान लेना होगा. ऐसे में अब जानते हैं कि ट्रेन में सामान ऑर्डर कैसे करें?

कैसे करें चलती ट्रेन में ऑर्डर?

अगर आपको सामान ऑर्डर करना है तो आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑर्डर कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आप Blinkit ऐप ऑपन करें और इसके बाद जिस रेलवे स्टेशन पर आपको सामान लेना है उसकी लोकेशन डालें.
  • इसके बाद आपको दवाइयां, चार्जर या कोई दूसरा सामान लेना है तो उसे कार्ड में जोड़ें.
  • फिर ऑर्डर करते समय ट्रेन नंबर और कोच या बर्थ की जानकारी दर्ज करें, अगर ऐप में इसका विकल्प दिया हो.
  • अब जब ट्रेन स्टेशन पर रुकती है तो आप तय डिलीवरी पॉइंट से अपना सामान ले सकते हैं. 

ध्यान रखें, सामान ऑर्डर करने से पहले आप स्टेशन की लोकेशन और डिलीवरी की उपलब्धा चेक कर लें, क्योंकि ये सुविधा फिलहाल सभी स्टेशनों पर उपलब्ध नहीं है. 

4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?
दिवाली-छठ पर घर जाने का प्लान है? ट्रेन टिकट नहीं मिलने पर क्या करें
दिवाली-छठ पर घर जाने का प्लान है? ट्रेन टिकट नहीं मिलने पर क्या करें
FIR पेंडिंग, फिर भी नहीं रोक सकते किसी कर्मचारी की ग्रेच्युटी- गुजरात हाई कोर्ट
FIR पेंडिंग, फिर भी नहीं रोक सकते किसी कर्मचारी की ग्रेच्युटी- गुजरात हाई कोर्ट
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget