एक्सप्लोरर

किरायेदार कैसे लगवा सकते हैं पीएम सूर्य घर योजना का सोलर पैनल, ये चीजें हैं जरूरी

PM Surya Ghar Yojana: किराएदार किस तरह अपने घर में सोलर पैनल लगवा सकते हैं. उनके लिए क्या चीजें जरूरी होगी. चलिए आपको बताते हैं. क्या होगी इसके लिए पूरी प्रोसेस. 

आज के दौर में बिजली के बिल से लोग काफी परेशान रहते हैं. इससे बचने के लिए तरह-तरह की तरकीबें खोजते हैं. ऐसे में सोलर पैनल लगवाना एक बढ़िया विकल्प माना जा रहा है. जिन लोगों का घर है वह तो अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं. लेकिन अगर आप किरायेदार हैं तो क्या आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं.

क्या उन लोगों के पास भी पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने का ऑप्शन है. किराएदार किस तरह अपने घर में सोलर पैनल लगवा सकते हैं. उनके लिए कई चीजें जरूरी होगी. चलिए आपको बताते हैं किन कामों को करना होगा पूरा. क्या होगी इसके लिए पूरी प्रोसेस. 

 

किराएदार को सोलर पैनल लगवाने के लिए चीजों की जरूरत

अगर आप किरायेदार हैं और अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं. तो कुछ जरूरी चीजें पहले से तैयार रखनी होंगी. इसके लिए सबसे पहले आपको मकान मालिक की परमिशन लेनी पड़ेगी. क्योंकि मकान जिनके नाम है छत भी उसी की है. बिना उनकी मंजूरी आप आवेदन नहीं कर सकते. इसके अलावा घर का बिजली कनेक्शन किसके नाम पर है. यह भी जरूरी चीज है. 

यह भी पढ़ें: दूसरी कार का FASTag अपनी कार में लगाकर यात्रा तो नहीं कर रहे आप? मुसीबत में पड़ने से पहले जान लीजिए नियम

अगर कनेक्शन मकान मालिक के नाम है. तो सोलर पैनल लगवाने के लिए उनकी आईडी प्रूफ और बैंक डिटेल्स की जरूरत होगी. इसके लिए आप अपने मकान मालिक से बाद करके उनसे भी आवेदन करवा सकते हैं. और खर्च का उन्हें दे सकते हैं. हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां किरायेदार भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लेकिन मालिक की परमिशन वहां भी जरूरी होती है. 

कितना आएगा कुल खर्चा?

आप बतौर किरायेदार पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं. तो खर्च आपकी पसंद और पैनल की क्षमता पर निर्भर करेगा. आम तौर पर 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर करीब 60 हजार रुपये तक खर्च आता है. लेकिन सरकार की सब्सिडी के बाद यह खर्च काफी घट जाता है. 1 किलोवाट पर लगभग 18 हजार रुपये की सब्सिडी मिल जाती है.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड हो गया है डिएक्टिवेट, एक क्लिक में जानिए क्या है दोबारा चालू करने का तरीका

यानी आपको करीब 40-42 हजार रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. 2 किलोवाट पर ये खर्च 75-80 हजार रुपये के करीब हो सकता है. लेकिन सब्सिडी मिलने के बाद 50-55 हजार रुपये में काम हो जाएगा. ध्यान रहे सब्सिडी के पैसे मकान मालिक के बैंक खाते में जाएंगे इसलिए पहले ही इस बारे में बात कर लेना सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह के परिवार के साथ दुबई में ऑनलाइन स्कैम, ये हैं ट्रैवल फ्रॉड से बचने के जरूरी टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स
गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget