एक्सप्लोरर

पीएम किसान योजना में करना चाहते हैं आवेदन, तो पहले जान लें योग्यता- ये डॉक्यूमेंट्स रखने होंगे पास

PM Kisan Yojana Eligibility: अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ के लिए आवेदन नहीं किया है. तो जान लें आवेदन करने के लिए क्या है पात्रता. किन दस्तावेजों की होगी जरूरत.

देश की 50 फ़ीसदी से ज्यादा आबादी आज भी खेती और किसानी के जरिए अपना जीवन यापन करती है. केंद्र सरकार भी इन किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं लेकर आती है. देश में आज भी खेती के जरिए बहुत से किसान ज्यादा पैसे नहीं कमा पाते हैं. इन किसानों को भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6000 रुपये का लाभ देती है.

सरकार की इस योजना के तहत अब तक देश के करोड़ों किसान लाभ ले चुके हैं. अगर आप भी किसानी करते हैं. और अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ के लिए आवेदन नहीं किया है. तो जान लें योजना में आवेदन करने के लिए क्या है पात्रता. किन दस्तावेजों की होगी जरूरत. 

 

पीएम किसान योजना के लिए कौनसे किसान पात्र हैं?

पीएम किसान योजना का फायदा हर किसान को नहीं मिलता. इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. सबसे पहले ज़रूरी है कि किसान के नाम पर जमीन हो यानी वह मालिकाना हक वाला किसान होना चाहिए. अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं, इनकम टैक्स भरते हैं या 10 हजार रुपये से ज्यादा पेंशन लेते हैं. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में इस योजना से हटाए गए हजारों नाम, कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल- ऐसे करें चेक

तो आप इस स्कीम के लिए पात्र नहीं हैं. इसके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे प्रोफेशनल भी इस योजना के लिए अपात्र हैं. इसके अलावा अगर कोई किसान सहकारी समिति या संस्था के जरिए खेती कर रहा है. लेकिन जमीन उसके नाम नहीं है, तो उसे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. 

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. सबसे पहले आधार कार्ड, जो पहचान और वैरिफिकेशन के लिए ज़रूरी है. इसके अलावा आपके नाम पर जमीन के कागज़ होने चाहिए. ताकि आप मालिकाना हक साबित कर सकें. बैंक पासबुक की कॉपी भी देनी होगी. ताकि किस्त की रकम सीधे खाते में आए. मोबाइल नंबर भी जरूरी है .अगर किसी राज्य में स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त जानकारी मांगी जाए तो वह भी तैयार रखें. 

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले ऐसे बनवाएं अपना प्लास्टिक वाला वोटर कार्ड, रखने की नहीं होगी झंझट

ऐसे करें योजना में लाभ के लिए अप्लाई

पीएम किसान योजना आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां New Farmer Registration का ऑप्शन मिलेगा. उस पर क्लिक करना होगा. फिर आधार नंबर दर्ज करके आगे बढ़ना होगा. इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल, जमीन की जानकारी, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर भरें. सभी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें. इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएसी सेंटर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक पुलिस की तरह आप भी कर सकते हैं लोगों का चालान, इनाम भी मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड, आज कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई का बदला गया रूट, अभी देखें पूरी लिस्ट
Train Cancelled: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड, आज कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई का बदला गया रूट, अभी देखें पूरी लिस्ट
Corporate Policy: इस्तीफा देने के बाद कॉर्पोरेट पॉलिसी का क्या होता है? इसे चालू रखने के भी हैं नियम, समझिए
इस्तीफा देने के बाद कॉर्पोरेट पॉलिसी का क्या होता है? इसे चालू रखने के भी हैं नियम, समझिए
Free Petrol Diesel: क्या टोल प्लाजा पर मिलता है मुफ्त पेट्रोल-डीजल? NHAI ने साफ की स्थिति, जानें
क्या टोल प्लाजा पर मिलता है मुफ्त पेट्रोल-डीजल? NHAI ने साफ की स्थिति, जानें
EPFO Withdrawal: ईपीएफओ का बड़ा नियम! 1 साल से कम नौकरी करने वालों को भी मिल सकता है PF, ऐसे करें चेक
EPFO Withdrawal: ईपीएफओ का बड़ा नियम! 1 साल से कम नौकरी करने वालों को भी मिल सकता है PF, ऐसे करें चेक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget