एक्सप्लोरर

कैंसिल हुई पीएम इंटर्नशिप स्कीम की लॉन्चिंग, जानें अब किस तारीख को शुरू हो सकती है योजना

PM Internship Scheme: भारत सरकार ने आज प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम की लॉन्चिंग को कैंसिल कर दिया है. फिलहाल इस योजना को स्थगित किया गया है. जानें अब कब हो सकती है इसकी लॉन्चिंग.

PM Internship Scheme: आज यानी 2 दिसंबर को देश में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम लॉन्च की जानी थी. लेकिन किन्हीं कारणों के चलते योजना की लॉन्चिंग नहीं हो पाई. और अब इसे आगे के लिए टाल दिया गया है. सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब पीएम इंटर्नशिप स्कीम की लॉन्चिंग डेट फिर से घोषित की जाएगी. बता दें भारत सरकार की ओर से इस साल के बजट सत्र में इस स्कीम का ऐलान किया गया था.

यह स्कीम देश के लाखों - करोड़ों युवाओं को फायदा देने वाली स्कीम है. जिसका मकसद युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके पैदा करना और उनकी क्षमता में विकास करना है. चलिए आपको बताते हैं क्या हैं इस स्कीम में युवाओं के लिए फायदे और अब किस तारीख तक शुरू हो सकती है यह स्कीम. 

इस वजह से नहीं हो पाई लाॅन्च

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम इंटर्नशिप स्कीम लॉन्च करनी थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और स्कीम की लॉन्चिंग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पायलट स्कीम को हासिल हुए रिव्यू के आने बाद सरकार ने यह फैसला लिया. बता दें इस साल केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस स्कीम का ऐलान किया था.

स्कीम के तहत 1.25 लाख भारतीय छात्रों को इंटर्नशिप के मौके दिए जाएंगे. सरकार के 5 साल के इस कार्यकाल में कुल एक करोड़ छात्रों को इंटर्नशिप देने का प्लान तैयार किया गया है. हालांकि फिलहाल के लिए इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है. 

यह भी पढ़ें: अगर PAN 2.0 के लिए अप्लाई नहीं किया तो कितना जुर्माना लगेगा? जानें लें हर नियम

अब कब हो सकती है शुरू?

सरकार की पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत लाखों युवाओं को सीधा फायदा होगा उनको इंटर्नशिप के दौरान न सिर्फ स्टाइपैंड दिया जाएगा. बल्कि इंटर्नशिप पूरी होने के बाद उनके लिए बहुत से रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे. बहुत से छात्रों में इंटर्नशिप की लॉन्चिंग कैंसिल होने के बाद निराशा का भाव उत्पन्न हो गया है. हालांकि सरकार ने इस बात को लेकर के भी जानकारी दी है कि जल्द ही स्कीम को लॉन्च किया जाएगा. लेकिन इसके लिए क्या तारीख होगी कितना समय लगेगा. इस बात की सटीक की जानकारी नहीं दी गई है. 

यह भी पढ़ें: UAN नंबर भूल गए हैं तो कैसे पता करें अपना पीएफ बैलेंस? जानें EPFO से जुड़ी हर जानकारी

किन युवाओं को मिलेगा लाभ?

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताएं तय की गईं हैं. स्कीम में 21 से 24 साल के युवाओं को लाभ दिया जाएगा. स्कीम में लाभ के लिए मिनिमम एजुकेशन 10th पास है. सरकार योजना में लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को 6000 रुपये एक साथ तो वहीं 4,500 रुपये टाइप एंड के तौर पर देगी. कंपनी की ओर से भी 500 रुपये अलग से हर महीने दिए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने का क्रिसमस स्पेशल ऑफर, IRCTC दे रहा है 6 दिन का ये शानदार पैकेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 लाख सालाना सैलरी से भी बन सकता है 5 करोड़ का फंड, जानिए SIP का पूरा गणित
12 लाख सालाना सैलरी से भी बन सकता है 5 करोड़ का फंड, जानिए SIP का पूरा गणित
सोलर पैनल लगवाने के पैसे नहीं हैं? ULA मॉडल से आसान होगी राह
सोलर पैनल लगवाने के पैसे नहीं हैं? ULA मॉडल से आसान होगी राह
अब आपके फैमिली Health Insurance में कवर होंगे पालतू कुत्ते-बिल्ली, कैसे मिलेगा फायदा?
अब आपके फैमिली Health Insurance में कवर होंगे पालतू कुत्ते-बिल्ली, कैसे मिलेगा फायदा?
5 साल में 81% महंगा हुआ कैंसर का इलाज, आपके लिए कितना कवर जरूरी?
5 साल में 81% महंगा हुआ कैंसर का इलाज, आपके लिए कितना कवर जरूरी?

वीडियोज

Bollywood News: करियर का उतार-चढ़ाव हो या निजी जिंदगी का तूफान, हमेशा साथ खड़े दिखे सलमान-अरबाज-सोहेल (28.08.26)
Nepal Flash Flood: न भूकंप, न GLOF! नेपाल बाढ़ की असली वजह आई सामने, भारत के लिए खतरे की घंटी?
Sugar Price Hike: चीनी के बढ़ते दामों पर सरकार का एक्शन! 67 से 55 रुपये किलो हुए भाव, अब और गिरेगी
मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या से हड़कंप!
सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड से थर्राया पश्चिमी UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
'आपके गुंडे यूपी की बहनों को...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'आपके गुंडे यूपी की बहनों को...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म
'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म
विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन
विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर
कंगना रानौत पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 'हम बहन को फोन करेंगे और...'
कंगना रानौत पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 'हम बहन को फोन करेंगे और...'
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
नेपाल में अचानक नहीं मची तबाही, महीनों पहले दी चेतावनी को सबने कर दिया इग्नोर
नेपाल में अचानक नहीं मची तबाही, महीनों पहले दी चेतावनी को सबने कर दिया इग्नोर
दिल्ली पहुंची 453 टन प्याज, 35 रुपए में खरीद लो, NCR की मंडियों में बढ़ेगी आवक
दिल्ली पहुंची 453 टन प्याज, 35 रुपए में खरीद लो, NCR की मंडियों में बढ़ेगी आवक
Embed widget