एक्सप्लोरर

पीएफ क्लेम का क्या है स्टेटस, ऐसे आसानी से चेक कर सकते हैं आप

PF Claim Status Check: अगर आप जानना चाहते हैं कि कहां अटका है या प्रोसेस में कहां तक पहुंचा है आपका पीएफ क्लेम. तो चलिए आपको बताते हैं क्या हैं इसके तरीके.

PF Claim Status Check:  देश में जितने भी नौकरिपेशा लोग हैं. लगभग सबके पीएफ खाते होते हैं. इसमें सैलरी का करीब 12 प्रतिशत हिस्सा हर महीने जमा होता है. यह एक तरह की फिक्स्ड सेविंग होती है जो नौकरी के दौरान और बाद में बहुत काम आती है. लेकिन जब कभी इस पैसे की जरूरत होती है और क्लेम फाइल करने के बाद स्टेटस को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है. तो यह स्थिति थोड़ा तनाव भी देती है.

आज के डिजिटल दौर में. जब हर चीज मोबाइल और वेबसाइट्स पर मौजूद है. तब पीएफ क्लेम का स्टेटस जानना भी बेहद आसान हो चुका है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कहां अटका है या प्रोसेस में कहां तक पहुंचा है. तो चलिए आपको बताते हैं क्या हैं इसके तरीके.

 

UAN पोर्टल से करें चेक

आप अपने पीएफ क्लेम का स्टेटस UAN पोर्टल से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको UAN मेंबर पोर्टल पर जाना होगा. वहां अपना UAN नंबर व पासवर्ड दर्ज करके कैप्चा कोड भरना होगा. इसके बाद लॉग इन करना होगा. लॉगिन करने के बाद Online Services के टैब पर क्लिक करना होगा. फिर आपको ड्रॉपडाउन में Track Claim Status का ऑप्शन मिलेगा. उस पर क्लिक करना होगा. यहां आपको अपना विड्रॉल के लिए किया गया ऑनलाइन क्लेम का स्टेटस साफ-साफ दिख जाएगा. यहां आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि क्लेम अप्रूव हुआ है, प्रोसेस में है या रिजेक्ट हुआ है.

यह भी पढ़ें: दुकानों पर भगवान का नाम लिखा तो... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी में ऐसा किया तो कानूनन कितनी मिलेगी सजा?

EPFO की वेबसाइट से चेक करें अपडेट

इसके अलावा आप EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemClaimStatusUAN/ पर जाकर भी अपना क्लेम स्टेटस चेक कर सकते हैं. यहां EPFO Claim Status वाले सेक्शन में जाना होता है. और अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना होता है. फिर आपको Claim Track के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको सभी क्लेम की डिटेल्स नजर आ जाएगी. यहां अप्रूव्ड, सेटल या इन-प्रोसेस सभी अपडेट्स एक ही जगह मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 12 दिन में 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा IRCTC, गोरखपुर वालों के लिए आया तगड़ा ऑफर

UMANG ऐप से ऐसे करें स्टेटस ट्रैक

इसके अलावा आप उमंग ऐप के जरिए भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर आपके फोन में उमंग ऐप नहीं है. तो आप गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से उसे डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप ओपन करने के बाद आपको ईपीएफओ सेक्शन में जाना होगा और All Services पर क्लिक करना होगा . इसके बाद आपको Employee Centric Services में जाकर Track Claim पर टैप करना होगा. फिर आपको अपना UAN नंबर दर्ज करना होगा. और गेट ओटीवी पर क्लिक करना हो. ओटीपी दर्ज करने के बाद आप अपना क्लेम स्टेटस चेक कर पाएंगे.  

यह भी पढ़ें: पेट्रोल कार से दिल्ली-जयपुर ट्रिप में कितना आएगा खर्चा? जानें कितना लगेगा टोल टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget