एक्सप्लोरर

12 दिन में 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा IRCTC, गोरखपुर वालों के लिए आया तगड़ा ऑफर

IRCTC के मुताबिक, इस ट्रेन के स्टॉपेज गोरखपुर जंक्शन, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी और ललितपुर रेलवे स्टेशन पर हैं.

सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होने वाला है. ऐसे में अगर आप गोरखपुर के रहने वाले हैं और भोले बाबा के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आया है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

कहां-कहां घुमाएगा आईआरसीटीसी?

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी. इस पैकेज के तहत भारत गौरव स्पेशल ट्रेन 30 जून से 11 जुलाई 2025 तक टूर कराएगी. 11 रात और 12 दिन के पैकेज के तहत उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारिकाधीश, भेंटद्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और स्थानीय मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. 

कहां से शुरू होगी यह यात्रा?

IRCTC के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस ट्रेन में बैठने/उतरने की सुविधा गोरखपुर जंक्शन, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी और ललितपुर रेलवे स्टेशन पर दी गई है. इस यात्रा की कंफर्ट कैटिगरी के पैकेज में डीलक्स होटलों के एसी कमरे (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) दिए जाएंगे. इसके अलावा नाइट स्टे, वॉश एंड चेंज, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर में शाकाहारी भोजन और एसी बसों की व्यवस्था भी रहेगी. इस पैकेज में एक व्यक्ति का किराया 53260 रुपये है. 

ये पैकेज भी हैं उपलब्ध

इस यात्रा की स्टैंडर्ड कैटिगरी के पैकेज में बजट होटलों के एसी कमरे (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) में नाइट स्टे, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर में शाकाहारी भोजन और नॉन एसी बसों से लोकल पॉइंट कवर कराए जाएंगे. वॉश एंड चेंज की व्यवस्था नॉन एसी बजट होटलों में होगी. इस पैकेज में एक व्यक्ति का टिकट 40 हजार रुपये है. वहीं, स्लीपर कैटिगरी के पैकेज में नॉन एसी बजट होटलों में नाइट स्टे शेयरिंग मोड में होगा. वहीं, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर में शाकाहारी भोजन के अलावा नॉन एसी बसों से लोकल टूरिस्ट पॉइंट कवर होंगे. इस पैकेज में एक व्यक्ति का किराया 23500 रुपये है. 

ईएमआई में भी ले सकते हैं पैकेज

इस यात्रा का पैकेज महज 826 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर लिया जा सकता है, जिससे लोअर इनकम ग्रुप और अन्य वर्ग के लोग भी इसका फायदा उठा सकें. इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’  के आधार पर होगी, जिसमें LTC की सुविधा भी उपलब्ध है. इस पैकेज की बुकिंग लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी ऑफिस और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से कराई जा सकती है.

ये भी पढ़ें: यूपी से लेकर झारखंड तक, जून-जुलाई में कैंसिल रहेंगी ये 50 से ज्यादा ट्रेनें- चेक कर लें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Insurance: बाढ़ में डूबी कार तो फूटी किस्मत! मानसून में इंश्योरेंस रिन्यू कराने वाले ध्यान दें, बचेंगे लाखों रुपए
Car Insurance: बाढ़ में डूबी कार तो फूटी किस्मत! मानसून में इंश्योरेंस रिन्यू कराने वाले ध्यान दें, बचेंगे लाखों रुपए
ATM से एक दिन में कितनी बार कैश निकाल सकते हैं? जान लें बैंक के नियम, वरना देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज
ATM Rules: एटीएम से एक दिन में कितनी बार कैश निकाल सकते हैं? जान लें बैंक के नियम, वरना देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज
Train Cancelled: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, जुलाई में कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला रूट, अभी देखें पूरी लिस्ट
Train Cancelled: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, जुलाई में कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला रूट, अभी देखें पूरी लिस्ट
EPF News: 40 की उम्र में छोड़ी नौकरी, क्या 58 साल तक खाते में आता रहेगा ब्याज? जानें नया नियम
EPF News: 40 की उम्र में छोड़ी नौकरी, क्या 58 साल तक खाते में आता रहेगा ब्याज? जानें नया नियम

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget