एक्सप्लोरर

Hyderabad To Bihar Train: छठ पूजा पर नहीं मिल रही कंफर्म टिकट? ऐसे पूरा करें हैदराबाद से बिहार तक का सफर

ऐसा संभव है कि छठ पूजा के त्योहार पर आपको हैदराबाद से बिहार तक कोई कंफर्म टिकट नहीं मिल रही होगी. क्योंकि इस रूट पर गिनी चुनी ट्रेन चलती हैं, इसीलिए हम इस समस्या का समाधान आगे बता रहे हैं

Hyderabad To Bihar Train Seat Availability: अगर आप हैदराबाद से बिहार तक छठ पूजा पर ट्रेन की खोज कर रहे हैं तो आपकी मेहनत बेकार रहेगी. क्योंकि पहले तो आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि इस रूट पर सिर्फ एक ही ट्रेन चलती है. जबकि त्योहार के चलते इस ट्रेन में अधिकांश सीट पहले से ही बुक हो गई हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे हैदराबाद से बिहार तक का सफर पूरा कर सकते हैं. हैदराबाद के बिहार तक पहुंचने की संभावना से लेकर ट्रेन की जानकारी और उसके कोच के बर्थ स्टेटस के बारे में नीचे बता रहे हैं.

यह है ट्रेनों की स्थिति

  • 12791 सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस- यह ट्रेन प्रतिदिन सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन तक चलती है. अक्टूबर के पूरे महीने में इसके स्लीपर कोच में सभी बर्थ पहले से ही बुक हैं. महत्वपूर्ण दिनों में इसकी वेटिंग 200 से 250 तक पहुंच गई है. थर्ड एसी और सेकेंड एसी में भी यही हाल हैं.
  • 17005  हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस- यह ट्रेन हर गुरुवार को हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन से बिहार के रक्सौल रेलवे स्टेशन के लिए चलती है. इस ट्रेन के स्लीपर कोच में 15 सितंबर से लेकर 27 अक्टूबर तक वेटिंग लिस्ट बनी हुई है.
  • 12791 सिकंदराबाद दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस- यह ट्रेन सिकंदराबाद जंक्शन से बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन सातों दिन चलती है. इसका स्लीपर कोच पूरे अक्टूबर के लिए बुक है. आलम यह है कि कई यात्री अभी भी वेटिंग लिस्ट में शामिल हैं. थर्ड एसी व सेकेंड एसी कोच में भी यही हाल है.

इनके अलावा अन्य ट्रेनों में नहीं है कंफर्ट सीट

हैदराबाद के अलावा आसपास के विभिन्न हिस्सों से बिहार के लिए कई ट्रेनें चलती हैं. लेकिन इन ट्रेनों में कोई टिकट उपलब्ध नहीं है. स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी के सभी कोच फुल भरे हुए हैं. इस कारण इन ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल है.

तत्काल टिकट है आखिरी उपाय

अगर आप छठ पूजा या दीपावली के आसपास किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट चाहते हैं तो तत्काल टिकट ही आपका अंतिम समाधान है. लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी. लगभग 1500 किलोमीटर की यह यात्रा अब सिर्फ जुगाड़ से ही संभव है. इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

एक दिन पहले बुक करें तत्काल टिकट

रेलवे यात्रियों को कंफर्म टिकट के साथ-साथ तत्काल टिकट की भी सुविधा देता है. इसके लिए यह जरूरी होता है कि प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेन रवानगी के एक दिन पहले तत्काल टिकट काउंटर से टिकट करवानी होगी. यह तत्काल टिकट ऑनलाइन भी मिल जाती है. एसी क्लास के लिए सुबह दस बजे और नॉन एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे तत्काल टिकट काउंटर खुलता है. यह नियम वेबसाइट पर भी लागू होता है.

इस तरह कर सकते हैं तत्काल टिकट की बुकिंग

तत्काल टिकट बुक कराने के दो माध्यम है. एक ऑनलाइन और दूसरा रेलवे स्टेशन का तत्काल टिकट काउंटर. तत्काल टिकट काउंटर पर सुबह दस बजे एसी और 11 बजे नॉन एसी क्लास की टिकटें बुक होती हैं. अगर आप यह पढ़कर दस बजे जाकर तत्काल टिकट लेने की सोच रहे हैं तो यह गलत है. क्योंकि आप दस बजे पहुंच तो जाएंगे, लेकिन आपको तत्काल टिकट के मामले में निराशा हाथ लगेगी. क्योंकि मिनटों में तत्काल टिकट का कोटा फुल हो जाता है और लंबी लाइन में पीछे लगे लोग खड़े ही रह जाते हैं. अगर तत्काल टिकट कराना चाहते हैं तो कोशिश करें सुबह-सुबह ही काउंटर पर पहुंचकर लाइन लगा लें. सुबह काउंटर खुलने से पहले तत्काल टिकट का फार्म भरकर रखें. यात्रा के शुल्क की राशि कैश में रखें. त्योहारों के समय चुनिंदा ट्रेनों में तो पंक्ति में आगे लगे लोग ही तत्काल टिकट का लाभ ले पाते हैं. क्योंकि ऐसी लाइनें हर स्टेशन पर लगती हैं. यात्रियों की संख्या अधिक और सीट कम होने पर ट्रेन में तत्काल का कोटा जल्दी भर जाता है.

ऐसे ऑनलाइन होती है बुकिंग

सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर तत्काल टिकट काउंटर खुलने से दस मिनट पहले लॉग इन कर के तैयार बैठ जाएं. अगले चरण में यात्रा का शुरुआती स्टेशन और गंतव्य स्टेशन की डिटेल भरें. जिस दिन की टिकट करानी है, वह तारीख डा दें. इसको इसको सबमिट करने के बाद ट्रेनों की लिस्ट सामन आएगी. ट्रेन चुनने से पहले तत्काल कोटा और कोच की श्रेणी सलेक्ट करनी होती है. Book Now पर क्लिक करके यात्रियों की डिटेल भर दीजिए. कैप्चा कोड भरकर भुगतान कर सकते हैं. भुगतान का मोड डेबिट कार्ड, क्रेडिकार्ड, वॉलेट या इंटरनेट बैंकिंग माध्यम चुना जा सकता है.

यह भी पढ़ें

Delhi To Bihar Train: त्योहार पर दिल्ली से बिहार की इन ट्रेनों में खाली चल रही हैं सीटें, ऐसे हासिल करें कंफर्म टिकट

Mumbai To Bihar Train: छठ पूजा के आसपास मुंबई से बिहार की कुछ ही ट्रेनों में बची हैं सीटें, ये रही डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rains: मानसून में आपकी कार में होना ही चाहिए ये सामान, परेशानी से बचेंगे आप, वरना उड़ेगी खिल्ली
Rains: मानसून में आपकी कार में होना ही चाहिए ये सामान, परेशानी से बचेंगे आप, वरना उड़ेगी खिल्ली
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
e-Challan Rules: बिना गलती कट गया ई-चालान? घबराएं नहीं, जानें उसे रद्द कराने का पूरा ऑनलाइन तरीका
e-Challan Rules: बिना गलती कट गया ई-चालान? घबराएं नहीं, जानें उसे रद्द कराने का पूरा ऑनलाइन तरीका
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग में टैक्स में छूट की बड़ी डिमांड, केंद्रीय कर्मचारियों को होगा और भी फायदा
आठवें वेतन आयोग में टैक्स में छूट की बड़ी डिमांड, केंद्रीय कर्मचारियों को होगा और भी फायदा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget