एक्सप्लोरर

कार के शीशे पर फास्टैग स्टीकर नहीं लगाने वालों की अब खैर नहीं, वसूला जाएगा इतना जुर्माना

NHAI New Fastag Gudielines: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फास्टैग को लेकर नियम बदल दिए हैं. जिसका पालन ना करने पर मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है. अब विंडशील्ड पर फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया है. 

NHAI New Fastag Gudielines: भारत में साल 2014 में फास्टैग की शुरुआत हुई थी. उससे पहले लोगों को टोल प्लाजा पर खुद से ही पैसे देने होते थे और पर्ची कटवानी पड़ती थी. जिसमें लंबी लाइन लगानी पड़ती थी. और समय भी काफी बर्बाद होता था. लेकिन अब फास्टैग के आने से इसमें काफी सहूलियत हुई है. अब बस लोगों को अपनी गाड़ियों पर फास्टैग लगाना होता है.

इसके बाद जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंचता है. तो मशीन तुरंत स्कैन कर अकाउंट से पैसे काट लेती है. तो इसी बीच अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फास्टैग को लेकर नियम बदल दिए हैं. जिसका पालन ना करने पर मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है. NHAI ने अब विंडशील्ड पर फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया है. 

देना पडे़गा डबल जुर्माना

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अब फास्टैग को लेकर नियमों में बदलाव कर दिया है. NHAI ने नई एडवाइज़री जारी करते हुए टोल प्लाजाओं को यह निर्देश दिये हैं कि जिन भी वाहनों में फास्टैग सही से नहीं लगा हुआ है. इस तरह के वाहनों से डबल फाइन लिया जाएगा. जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है अगर कोई वाहन फास्टैग लेन में आता है लेकिन उसके विंडशील्ड पर फास्टैग नहीं लगा होता है. 

तो इस तरह की स्थिति में टोल ऑपरेटर या फिर टोल लेने वाली एजेंसियां जो चार्ज है उसका डबल चार्ज वसूल करें. इसके साथ ही कहा गया है कि टोल कलेक्टर जुर्माने के प्रावधान की जानकारी को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित करते रहें ताकि लोगों को इस बारे में जानकारी हो सके. इसके साथ ही जुर्माने लगाने के बाद का सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर को संभाल कर रखा जाए. ताकि प्राॅपर रिकार्ड रखा जा सके. 

विंडशील्ड पर क्यों जरूरी फास्टैग?

फास्टैग को गाड़ी पर ऐसी जगह लगाना चाहिए. जहां उसकी बड़ी ही आसानी के साथ  रीड किया जा सके. हमेशा इसके लिए सबसे बेहतर जगह होती है गाड़ी के सामने वाला शीशा यानी विंडशील्ड. यहां अगर फास्ट टैग लगा होता है तो यह बड़ी आसानी से कैमरा द्वारा रीड हो जाता है और आपको लाइन में वेट भी नहीं करना होता.  

बिना फास्टैग इतना देना होता है फाइन

अगर किसी की गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा है. और वह एक्सप्रेसवे पर निकल गया है. इस बीच टोल प्लाजा मिलता है तो फिर नियमों के अनुसार जितना टोल लगता है उसका डबल आपको चुकाना होता है. जैसे मान लीजिए अगर आप जिस रास्ते से जा रहे हैं वहां आपको डेढ़ सौ रुपए टाल देना है तो फिर अगर आपके पास फास्ट टैग नहीं होता. तो ऐसी स्थिति में आपको 300 रुपये चुकाने पड़ेंगे.  

यह भी पढ़ें: लाडला भाई योजना की तरह पुरुषों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सब्सिडी देखने बैंक गई महिला बनी अरबपति, खाते में थे 100 करोड़ रुपए
LPG सब्सिडी देखने बैंक गई महिला बनी अरबपति, खाते में थे 100 करोड़ रुपए
मैच्योरिटी से पहले ही पॉलिसी बंद कर रहे लोग, सरकार के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
Insurance News: मैच्योरिटी से पहले ही पॉलिसी बंद कर रहे लोग, सरकार के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
2500 रुपए तो मिलेंगे, लेकिन कैसे? दिल्ली की महिलाएं आवेदन के लिए तैयार रखें ये कागज
2500 रुपए तो मिलेंगे, लेकिन कैसे? दिल्ली की महिलाएं आवेदन के लिए तैयार रखें ये कागज
पढ़ाई पर 4, शादी के लिए 10 लाख, लोन के जाल में फंस रहे लोग, उपाय क्या?
पढ़ाई पर 4, शादी के लिए 10 लाख, लोन के जाल में फंस रहे लोग, उपाय क्या?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget