एक्सप्लोरर

अब नमो भारत ट्रेन में गुम नहीं होगा सामान, इस स्टेशन पर बना लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर

गाजियाबाद स्टेशन पर बने इस लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर से अब तक 160 से ज्यादा लोगों को सामान लौटाया गया है. इन चीजों में महंगे लैपटॉप, स्मार्टफोन, रिस्ट वॉच, एजुकेशनल डॉक्युमेंट्स समेत बाकी सामान शामिल हैं.

अब नमो भारत ट्रेन से सफर करने वालों को अपने गुम हुए सामान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. ऐसे लोगों की मदद के लिए एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद स्टेशन पर लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर यानी खोया-पाया केंद्र बना दिया गया है, जहां पैसेंजर्स को अपना सामान आसानी से मिल जाएगा. 

इतने लोगों को मिल चुका सामान

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद स्टेशन पर बने इस लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर की मदद से अब तक 160 से ज्यादा लोगों को उनका सामान लौटाया गया है. इन चीजों में महंगे लैपटॉप, स्मार्टफोन, रिस्ट वॉच, एजुकेशनल डॉक्युमेंट्स, मेडिकल रिपोर्ट्स, वॉलेट्स, ईयर बड्स, ब्लूटूथ डिवाइस, ट्रॉली बैग्स, आईपैड, कार और बाइक की चाबियां, किताबें और कपड़ों समेत बाकी सामान शामिल हैं. 

इस स्टेशन तक चलती है नमो भारत ट्रेन

बता दें कि नमो भारत कॉरिडोर पर अक्टूबर 2023 में नमो भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया था. इस वक्त दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन की सेवाएं दी जा रही हैं. इन ट्रेनों में सफर करने वाले कई बार अपना सामान ट्रेन में या स्टेशन पर ही भूल जाते हैं. ऐसे लोगों को उनका सामान पहुंचाने के लिए नमो भारत ट्रेनों में तैनात ट्रेन अटेंडेंट्स बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. दरअसल, ट्रेन अटेंडेंट ही ट्रेन में छूटी हुई लावारिस वस्तुओं को जल्द से जल्द लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर तक पहुंचाते हैं. हर ट्रेन में तैनात अटेंडेंट चलती ट्रेन में निरंतर राउंड लेते रहते हैं और ट्रेन में छूटे सामान के साथ-साथ सभी एक्टिविटीज की मॉनिटरिंग करते हैं. 

खोया-पाया केंद्र से कैसे मिलता है सामान?

अपने भूले हुए सामान पर क्लेम करने के लिए नमो भारत कनेक्ट ऐप में 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेंटर का ऑप्शन दिया गया है. इस पर क्लिक करके आप नमो भारत स्टाफ को मिले सामान की लिस्ट में अपनी चीजों की जानकारी हासिल कर सकते हैं. साथ ही, अपना सामान वापस लेने के लिए दावेदारी कर सकते हैं. बता दें कि ऐप में अपने सामान की पहचान करने के बाद पैसेंजर्स को गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर बने लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में संपर्क कर सकते हैं. सामान लौटाने के लिए निर्धारित वेरिफिकेशन के बाद सामान पैसेंजर्स को वापस मिल सकता है. 

ये तरीके भी आते हैं काम

ट्रेन में सामान छूटने पर पैसेंजर्स तत्काल जानकारी के लिए संबंधित स्टेशन के कंट्रोलर से भी संपर्क कर सकते हैं. सभी स्टेशनों के कंट्रोल रूम के नंबर भी नमो भारत कनेक्ट ऐप के स्टेशन फेसिलिटीज ऑप्शन में मौजूद हैं. वहीं, पैसेंजर्स नमो भारत के हेल्पलाइन नंबर 08069651515 पर भी कॉल करके अपने सामान की जानकारी ले सकते हैं. हालांकि, नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों पर छूटा सामान 24 घंटे के अंदर उसी स्टेशन से वेरिफिकेशन के बाद वापस लिया जा सकता है, जहां वह छूटा था. वहीं, ट्रेनों में छूटे सामान को गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन में बने लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर से वापस ले सकते हैं. 

कोई क्लेम नहीं करे तो क्या होगा?

जो यात्री नमो भारत ऐप इस्तेमाल नहीं करते हैं, वे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचकर लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में अपने सामान के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं. अगर यात्री का सामान लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में मौजूद होगा तो वह उन्हें लौटा दिया जाएगा. बता दें कि लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में जमा सामान पर अगर कोई छह महीने तक क्लेम नहीं करता ह तो उस सामान को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करने का प्रावधान भी है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में 2 लाख रुपये तक महंगे होने वाले हैं फ्लैट, जानें कम दाम में कैसे खरीदें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget