एक्सप्लोरर

Mosquito: सर्दी आते ही क्यों गायब हो जाते हैं मच्छर? 'मच्छर खून क्यों पीते हैं' मिल गया इसका जवाब!

मच्छरों पर हुई स्टडी के अनुसार शुरुआत में मच्छरों को खून पीने की आदत नहीं थी. यह बदलाव धीरे-धीरे आया है. आइए जानते हैं मच्छर खून क्यों पीते हैं.

Mosquito: यह तो सभी को पता है कि मच्छर खून चूसते हैं. मच्छर गर्मियों के मौसम में आते हैं, लेकिन सर्दी आते ही कहां गायब हो जाते हैं? क्या सर्दी में ये मर जाते हैं? ये खून क्यों चूसते हैं? मच्छरों को खून पीने की आदत कैसे पड़ी? आज आपको अपने इन सब सवालों का जवाब वैज्ञानिकों की खोज के आधार पर मिलने वाला है. वैज्ञानिकों ने इस सबके पीछे की जो वजह पता की है, उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. क्योंकि शुरुआत में मच्छरों को खून पीने की आदत नहीं थी. यह बदलाव धीरे-धीरे आया है. 

मच्छरों ने इसलिए पीना शुरू किया खून 

मच्छरों ने इंसानों व अन्य जानवरों का खून पीना इसलिए शुरू किया क्योंकि ये सूखे प्रदेश में रहा करते हैं. मच्छरों को प्रजनन के लिए पानी की आवश्यकता होती है. ऐसे में सूखे के मौसम में जब मच्छरों को अपने प्रजनन के लिए पानी नहीं मिलता है तो ये इंसानों या जानवरों का खून चूसना शुरू कर देते हैं. 

मच्छरों पर ऐसे किया अध्ययन 

न्यू जर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अफ्रीका के ​एडीज एजिप्टि (Aedes Aegypti) मच्छरों पर एक अध्ययन किया. यह वो मच्छर हैं जिनकी वजह से जीका वायरस, डेंगू और पीला बुखार फैलता है. न्यू साइंटिस्ट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका के मच्छरों में एडीस एजिप्टी मच्छर की कई प्रजातियां रहती हैं. इन सभी प्रजातियों के मच्छर खून नहीं पीते हैं, बल्कि ये कई अन्य चीजों को खा-पीकर गुजारा करते हैं. प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की रिसर्चर नोआह रोज कहती हैं कि उन्होंने अफ्रीका के सब-सहारन क्षेत्र के 27 जगहों से एडीस एजिप्टी मच्छर के अंडे लिए और इन अंडों से मच्छरों को निकलने दिया. इसके बाद इंसान, अन्य जीव के साथ लैब में बंद डिब्बों में छोड़ा. ऐसा उनके खून पीने के पैटर्न को समझने के लिए किया गया. नतीजा यह रहा कि एडीस एजिप्टी मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियों के मच्छरों का खान-पान एकदम अलग था. 

सभी मच्छर खून नहीं पीते 

नोआह के अनुसार, यह बात गलत साबित हो गई कि सारे मच्छर खून पीते हैं. दरअसल, जिस इलाके में सूखा या गर्मी ज्यादा पड़ती है, वहां पानी कम होता है. इसीलिए ऐसी जगह पर मच्छरों को प्रजनन के लिए नमी की आवश्यकता होती है. इसी कमी को पूरा करने के लिए ये इंसानों और अन्य जीवों का खून पीना शुरू कर देते हैं. 

कई हजार साल में आया ये बदलाव 

शुरुआत में मच्छर खून नहीं पीते थे. यह बदलाव मच्छरों के अंदर कई हजार साल में आया है. एडीस एजिप्टी मच्छरों की खास बात यह थी कि बढ़ते शहरों की वजह से ये पानी की किल्लत से जूझने लगे. तब जाकर अंत में इन्होंने इंसानों और जानवरों का खून पीना शुरू किया. लेकिन, जहां इंसान पानी जमा करके रखते हैं वहां पर एनोफिलीस मच्छरों (मलेरिया वाला मच्छर) को कोई परेशानी नहीं होती है. यह अपना प्रजनन कूलर, क्यारी, गमले जैसी जगहों पर आराम से कर लेते हैं. जैसे ही इन्हे पानी की कमी महसूस होती है, तब ये तुरंत इंसानों और बाकी जानवरों पर खून पीने के लिए हमला बोल देते हैं. 

यह भी पढ़ें - 

उबलकर बाहर क्यों गिरता है दूध, इसके उबलने से क्या होता है? इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब घर बैठे बुक करो पार्सल, सीधे घर पहुंचाएगा रेलवे, समझ लें सभी नियम
अब घर बैठे बुक करो पार्सल, सीधे घर पहुंचाएगा रेलवे, समझ लें सभी नियम
EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा, गाइडलाइन बननी शुरू
EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा, गाइडलाइन बननी शुरू
ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन
ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन
VDA Rates: रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget