एक्सप्लोरर

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में कौन सी बड़ी सर्जरी होती हैं कवर? ये रहा जवाब

Ayushman Bharat Yojana: आंकड़ों के मुताबिक 80 फीसदी से ज्यादा लोग आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में ही इलाज करवाते हैं, लेकिन सभी प्राइवेट अस्पताल इसमें नहीं आते हैं.

Ayushman Bharat Yojana: किसी भी बीमारी का इलाज कराने जब आप अस्पताल पहुंचते हैं तो वहां इस पर आने वाला खर्च सुनते ही होश उड़ जाते हैं. किसी भी छोटी बीमारी का ठीक से इलाज कराने पर प्राइवेट अस्पतालों में लाखों रुपये चार्ज किया जाता है. यानी गरीब लोगों के लिए अस्पताल में इलाज कराना मुमकिन नहीं है, इसीलिए केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है, जिसमें देश के करोड़ों गरीबों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. आज हम आपको बता रहे हैं कि आयुष्मान भारत योजना में कौन सी बड़ी सर्जरी कवर होती हैं. 

कई बीमारियों का होता है इलाज
आयुष्मान भारत योजना में पहले 1760 तरह की बीमारियों का इलाज होता था, लेकिन बाद में इससे 196 बीमारियों और सर्जरी को अलग कर लिया गया था. यानी प्राइवेट अस्पतालों में इन बीमारियों का इस योजना के तहत इलाज बंद हो गया. इनमें मोतियाबिंद, सर्जिकल डिलीवरी, और मलेरिया समेत कई बीमारियां थीं. 

करवा सकते हैं ये सर्जरी
अब बात करते हैं कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कौन-कौन सी सर्जरी आप करवा सकते हैं. इसमें प्रोस्टेट कैंसर, डबल वॉल्व रिप्लेसमेंट, कोरोनरी आर्टरी बाइपास, पल्मनरी वॉल्व रिप्लेसमेंट, स्कल बेस सर्जरी, टिश्यू एक्सपेंडर, पीडियाट्रिक सर्जरी, रेडिएशन ओंकोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एंजियोप्लास्टी विद स्टेंट जैसी सर्जरी करवाई जा सकती हैं. ये सर्जरी आप योजना के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट अस्पतालों में भी करवा सकते हैं. 

आंकड़ों के मुताबिक 80 फीसदी से ज्यादा लोग आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में ही इलाज करवाते हैं, हालांकि बड़े और सभी प्राइवेट अस्पताल इस योजना में नहीं आते हैं. इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है, खासतौर पर इमरजेंसी के मामलों में परेशानी होती है. अस्पताल कई बार ये कहते हुए इलाज करने से इनकार कर देते हैं कि आयुष्मान भारत योजना के तहत वो नहीं आते हैं. हर साल करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना के तहत अपना मुफ्त इलाज करवाते हैं. 

ये भी पढ़ें - Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी देनी होती है परीक्षा, कई लोग हो जाते हैं फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में सामान चोरी हुआ तो रेलवे भरेगा जुर्माना, कंज्यूमर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
ट्रेन में सामान चोरी हुआ तो रेलवे भरेगा जुर्माना, कंज्यूमर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
Cheapest Bags Market: ब्रांडेड बैग्स की सस्ती कॉपी के लिए दिल्ली के किस बाजार से करें शॉपिंग?
ब्रांडेड बैग्स की सस्ती कॉपी के लिए दिल्ली के किस बाजार से करें शॉपिंग?
मां बाप इस्तेमाल कर सकते हैं बच्चे के PPF का पैसा? कोर्ट ने सुनाया फैसला
मां बाप इस्तेमाल कर सकते हैं बच्चे के PPF का पैसा? कोर्ट ने सुनाया फैसला
फ्लाइट में खो गया सामान, 3 दिन तक नहीं मिला, यात्री को मिला भारी मुआवजा
फ्लाइट में खो गया सामान, 3 दिन तक नहीं मिला, यात्री को मिला भारी मुआवजा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget