एक्सप्लोरर

महाकुंभ में हिल स्टेशन जैसा मजा! कैसे होगी डोम सिटी की बुकिंग, रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस से लेकर किराया तक सब जानिए

महाकुंभ के लिए 44 कमरों वाली डोम सिटी विकसित की जा रही है. इसे जमीन से आठ मीटर की ऊंचाई पर ट्रांसपैरेंट पॉली कार्बोनेट शीट से बनाया जा रहा है, जिससे महाकुंभ का 360 डिग्री व्यू मिलेगा. 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का सभी को इंतजार है. 13 जनवरी से लगने वाले महाकुंभ मेले में पहुंचने के लिए श्रद्धालु अभी से ट्रेन से लेकर अन्य जरूरी चीजों जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. इस बार महाकुंभ में डोम सिटी आकर्षण का केंद्र होगी. टेंट सिटी अरैल में ढाई हेक्टेयर में 44 कमरों वाली डोम सिटी विकसित की जा रही है. इसमें 51 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इस डोम सिटी से श्रद्धालुओं को हिल स्टेशन जैसा मजा मिलेगा. दरअसल, इसे जमीन से आठ मीटर की ऊंचाई पर ट्रांसपैरेंट पॉली कार्बोनेट शीट से बनाया जा रहा है, जिससे महाकुंभ का 360 डिग्री व्यू मिलेगा. 

डोम सिटी बनाने वाली कंपनी का दावा है कि डोम पूरी तरह बुलेट और फायर प्रूफ होंगे. इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि आप अपने डोम के अंदर रहकर पूरे कुंभ का नजारा देख सकेंगे. डोम के निचले हिस्से में चार कॉटेज भी बनाए जा रहे हैं. जहां एसी, गीजर से लेकर सात्विक आहार भी उपलब्ध होगा. 

कैसे होगी बुकिंग?

डोम सिटी की बुकिंग के लिए ईवोलाइफ ने मेक माई ट्रिप जैसी ट्रैवल वेबसाइट से टाइअप किया है. यानी आप ईवो लाइफ स्पेस की आधिकारिक वेबसाइट या मेक माई ट्रिप की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डोम सिटी की बुकिंग करा सकते हैं. स्नान तिथियों के लिए श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से कम से कम तीन रातों की बुकिंग करानी होगी. यानी अगर आप 13 व 14 तारीख को होने वाले स्नान में भाग लेने जा रहे हैं तो आपको 12 जनवरी से 14 जनवरी की बुकिंग करानी होगी. इसी तरह 29 जनवरी के स्नान के लिए 28 से 30 जनवरी तक के लिए बुकिंग होगी. हालांकि, ईवो लाइफ स्पेस का कहना है कि इस तरह की शर्त पहले थी, अब इसे हटा दिया गया है. 

कितना होगा किराया?

ईवो लाइफ स्पेस की साइट पर तीन रात के लिए दो लोगों को डोम की बुकिंग पर 3,57,540 रुपये का भुगतान करना होगा. अगर आप तीन रात के लिए कॉटेज बुक करते हैं तो आपको 1,20,714 रुपये का भुगतान करना होगा. मेक माई ट्रिप पर आपको किराया कम मिल सकता है. तीन रात के लिए यहां डोम का किराया 2,60,884 रुपये है, इसी तरह कॉटेज बुक करने पर 1,02,601 चुकाने होंगे. सुइट कॉटेज बुक करने पर 1,86,678 रुपये खर्च करने होंगे. 

यह भी पढ़ें : नए साल पर रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबत, इस रूट की कई ट्रेनें कीं कैंसिल, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget