एक्सप्लोरर

Liquor overcharging: प्रिंट रेट से महंगी मिल रही है शराब या बीयर तो यहां करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

Liquor overcharging: कई जगहों और खासतौर पर टूरिस्ट प्लेसेस पर शराब प्रिंट रेट से कई ज्यादा दाम पर बेची जाती है, काफी कम ही लोग इसकी शिकायत करते हैं.

Liquor overcharging: पेट्रोलियम पदार्थों के बाद शराब सरकारों के रेवेन्यू का सबसे बड़ा सोर्स होता है. फेस्टिवल और न्यू ईयर के मौके पर ये रेवेन्यू हजारों करोड़ तक पहुंच जाता है. हर शराब की बोतल बिकने पर सरकार को टैक्स जाता है. राजधानी दिल्ली में न्यू ईयर पर 40 लाख से ज्यादा बोतलों की सेल हुई, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लिकर सेक्टर से कितनी कमाई होती है. अब शराब के शौकीन लोगों को कई बार महंगी शराब भी खरीदनी पड़ती है, कई जगहों पर शराब की दुकानों पर जमकर ओवर रेटिंग होती है, जिसकी शिकायत काफी कम लोग करते हैं. 

कई जगह होती है ओवर रेटिंग
शराब पीने का शौक रखने वाले जब किसी दूसरे शहर में जाते हैं तो आमतौर पर ऐसा होता है, एक बोतल शराब पर उन्हें 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक ज्यादा देने पड़ जाते हैं. ऐसे में कुछ पूछने की बजाय ज्यादातर लोग शराब खरीद लेते हैं और ठेके वाले की मौज हो जाती है. लोगों की इसी लापरवाही का शराब व्यापारी खूब फायदा उठाते हैं और धड़ल्ले से तय रेट से महंगी शराब बेचते हैं. 

कैसे करें शिकायत?
आपको सबसे पहले ये जानकारी होनी चाहिए कि शराब या बीयर की बोतल पर जो दाम लिखा है, उससे एक रुपया भी ज्यादा कोई आपसे चार्ज नहीं कर सकता है. ऐसा करने पर आप सबसे पहले शराब बेचने वाले को टोकें, इसके बावजूद अगर वो नहीं मानता है तो इसकी शिकायत एक्साइज डिपार्टमेंट को करें. शराब बेचने वाले को भी बताएं कि आपकी शिकायत एक्साइज विभाग को कर रहे हैं, ऐसा बोलते ही कई दुकानदार आपको रेट टू रेट शराब दे देंगे. 

अधिकारी को दें जानकारी
आमतौर पर शराब की दुकान के बाहर एक्साइज अधिकारी का नंबर लिखा होता है, अगर नंबर नहीं दिया गया है तो आप गूगल पर एक क्लिक कर एक्साइज डिपार्टमेंट का नंबर निकाल सकते हैं. जैसे अगर आपको दिल्ली में शराब महंगी मिल रही है तो आप गूगल पर Delhi Excise Department डालेंगे. यहां आपको तमाम अधिकारियों के नंबर मिल जाएंगे, जिन्हें फोन पर आप इसकी जानकारी दे सकते हैं.

अधिकारी को फोन लगाते ही शराब बेचने वाला खुद आपको प्रिंट रेट पर शराब या बीयर देने के लिए तैयार हो जाएगा. अगर वो ऐसा नहीं करता है तो अधिकारी की उससे बात करवा सकते हैं, साथ ही ऐसा करने वाले दुकानदार पर आप जुर्माना भी लगवा सकते हैं. इसीलिए जब अगली बार आप शराब की दुकान पर जाएं तो जागरुक रहें, अपने मेहनत के पैसे से शराब व्यापारी की जेब ना भरें.

ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया डीपी की तरह आधार कार्ड पर भी लगा सकते हैं मनचाही फोटो? ये रहा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Footwear Tips: सिर्फ महंगी सैंडल खरीदना काफी नहीं, ये बातें नजरअंदाज कीं तो पैरों के साथ जेब को भी होगा नुकसान
Footwear Tips: सिर्फ महंगी सैंडल खरीदना काफी नहीं, ये बातें नजरअंदाज कीं तो पैरों के साथ जेब को भी होगा नुकसान
स्विमिंग पूल बंद और लिफ्ट खराब, फिर भी लिया मेंटेनेंस का चार्ज, सोसाइटी के कपल को मिला 5 लाख का जुर्माना
स्विमिंग पूल बंद और लिफ्ट खराब, फिर भी लिया मेंटेनेंस का चार्ज, सोसाइटी के कपल को मिला 5 लाख का जुर्माना
Train Ticket Booking: ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही? राखी पर घर जाना है, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिल जाएगी कन्फर्म सीट
Train Ticket Booking: ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही? राखी पर घर जाना है, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिल जाएगी कन्फर्म सीट
EPFO Pension: विदेश में नौकरी से क्या डूब जाएगा EPS का पैसा? जानें PF और पेंशन के नए नियम
विदेश में नौकरी से क्या डूब जाएगा EPS का पैसा? जानें PF और पेंशन के नए नियम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget