एक्सप्लोरर

मजदूरों को हर महीने सरकार देती है 3000 हजार रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं इस योजना का फायदा

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत सरकार मजदूरों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन देती है. जानें किस तरह मजदूर उठा सकते हैं इस योजना का लाभ. क्या होगी इसके लिए प्रक्रिया.

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. सरकार की योजनाओँ का फायदा देश के करोड़ों लोगों को होता है. सरकार की ज्यादा योजनाएं देश के गरीब जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर लाईं जाती हैं. भारत में असंगठित क्षेत्र में बहुत से मजदूर काम करते हैं.

जिनकी इनकम और पेंशन कुछ भी स्टेबल नहीं होती. ऐसे लोगों को मदद करने के लिए भारत सरकार एक योजना चलाती है. जिसके तहत इन मजदूरों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन दी जाती है. किस तरह मजदूर उठा सकते हैं. इस योजना का लाभ क्या होगी इसके लिए प्रक्रिया. चलिए आपको बताते हैं. 

पीएम श्रमयोगी मानधन योजना में मिलेगी पेंशन

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए साल 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू की थी. असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को 60 साल की उम्र के बाद सरकार 3000 रुपये की हर महीने पेंशन देती है. योजना में जितना कंट्रीब्यूशन मजदूर द्वारा किया जाता है उतने ही पैसे उसमें सरकार देती है. यानी अगर कोई मजदूर 100 रुपये जमा करता है. तो 100 रुपये ही सरकार जमा करती है.

योजना में शामिल होने के मजदूरों की उम्र 18 से लेकर 40 साल तक के बीच होना जरूरी है. ताकि कम से कम 20 साल तक योजना में कंट्रीब्यूशन किया जा सके. 60 साल की उम्र के बाद सरकार हर महीने 3000 रुपये की पेंशन देती है. बता दें जितनी जल्दी योजना में आवेदन कर दिया जाता है. प्रीमियम की रकम उतनी ही कम देनी होती है. 

यह भी पढ़ें: इस रंग के राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार मिलेगा राशन, सरकार ने योजना में किया बड़ा बदलाव

किन मजदूरों को मिल सकता है लाभ?

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर ही आवेदन कर सकते हैं. जिनमें रिक्शा चालक,, घर में काम करने वाले, ड्राइवर, बुनकर, प्लंबर,  रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार, दर्जी, मिड-डे मील वर्कर,  निर्माण कार्य करने वाले मजदूर, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी बनाने वाले, हथकरघा, कृषि कामगार, मोची, धोबी, चमड़ा का काम करने वाले मजदूरों सहित अन्य और मजदूर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 45 रुपये रोज बचाएं तो मिलेंगे 25 लाख, बड़ी गजब की है LIC की यह योजना

कैसे करें आवेदन?

पीएम श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए मजदूरों के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर सेंटर जाना होगा. उसके बाद वह अपने आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स के साथ योजना में खुद को रजिस्टर्ड करवा सकते हैं. बैंक अकाउंट से फोन नंबर लिंक होना जरूरी है. जैसे ही अपने खाता खुलवा लेते हैं आपको अपने मोबाइल नंबर पर उसकी जानकारी मिल जाती है.

इसके  प्रीमियम की राशि आपके अकाउंट से ऑटो डेबिट होती है. हालांकि योजना में पहला कंट्रीब्यूशन आपको कैश देना होता है. उसके बाद आपके खाते से पैसे कटते हैं. योजना की और जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर  1800 267 6888 पर काॅल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या ट्रेन के इंजन में भी कर सकते हैं सफर, बिना इजाजत ऐसा करने पर कितना है जुर्माना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hydrogen Train India: सिर्फ 5 से 25 रुपए का टिकट, लोकल के किराए में मिलेगा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर
सिर्फ 5 से 25 रुपए का टिकट, लोकल के किराए में मिलेगा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर
पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले क्यों महंगा है इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इंश्योरेंस? पॉलिसी लेते समय रहें सावधान
पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले क्यों महंगा है इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इंश्योरेंस? पॉलिसी लेते समय रहें सावधान
कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों पर बड़ा खुलासा,क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस दे रहा पूरा कवर?
कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों पर बड़ा खुलासा, क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस दे रहा पूरा कवर?
Train Cancelled: रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं? 18 और 19 जुलाई को कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Train Cancelled: रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं? 18 और 19 जुलाई को कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget