एक्सप्लोरर

इस दिन शुरू होने वाली है कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन, जानें क्या है इस खूबसूरत सफर की खास बातें

Katra-Srinagar Vande Bharat: कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है कटरा-वंदे भारत एक्सप्रेस. क्या खास होगा वादियों से होकर जाने वाली इस ट्रेन के खूबसूरत सफर में. चलिए आपको बताते हैं पूरी खबर. 

Katra-Srinagar Vande Bharat: जम्मू कश्मीर को कुछ ही दिनों में राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है. 19 अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

वंदे भारत एक्सप्रेस के इस रूट पर चलने से कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में हर जगह रेल कनेक्टिविटी पहुंच जाएगी. इस ट्रेन से जम्मू से श्रीनगर के बीच की दूरी बेहद कम समय में पूरी हो जाएगी. क्या खास होगा वादियों से होकर जाने वाली इस ट्रेन के खूबसूरत सफर में चलिए आपको बताते हैं पूरी खबर. 

क्या है वंदे भारत एक्सप्रेस श्रीनगर-कटरा रूट में खास?

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत की सबसे हाईटेक ट्रेनों में से एक है. यह भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेनों में से एक है. कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जहां से गुजरेगी वह सफर वाकई खूबसूरत होगा. क्योंकि इस रूट में 38 सुरंग होंगी. जिनमें से एक सुरंग 12.8 किलोमीटर की है. जिसे  T-50 कहा जाता है. इसके अलावा बात की जाए तो इस रूट में  927 पुल भी होंगे. जिनमें चिनाब नदी पर बना आर्च ब्रिज भी शामिल होगा. जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज भी कहा जाता है. बता दें कटरा से श्रीनगर जाने के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस पहली और इकलौती ट्रेन है. 

 

यह भी पढ़ें: क्या हवाई जहाज की तरह ट्रेन में भी होते हैं लगेज रूल्स, जानें किस कोच में कितना सामान ले जा सकते हैं आप?

क्या होगी टाइमिंग?

कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 19 अप्रैल से शुरू हो जाएगी. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी. कटरा से श्रीनगर के बीच की दूरी यह ट्रेन महज 2.5 घंटे में करेगी.  यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से सुबह 8:10 बजे चलेगी और श्रीनगर सुबह 11:20 बजे पहुंच जाएगी. तो वहीं श्रीनगर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा शाम 3:55 बजे पहुंच जाएगी. 

यह भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना में फोन से कैसे चेक कर सकते हैं अपना नाम? ये है आसान तरीका

कितना होगा किराया?

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कितना होगा. फिलहाल यह तय नहीं किया गया है. लेकिन अनुमानित तौर पर बात की जाए तो एसी चेयर कार का किराया 1,500 रुपये से लेकर 1,600 रुपये तक हो सकता है. वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,200 रुपये से लेकर 2,500 रुपये तक हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: 48 हजार से ज्यादा आता है बिजली का बिल तो नहीं मिलेगी पेंशन, इस राज्य की सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला
ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला
एक्सप्रेसवे पर 120 kmph की रफ्तार पर भी नहीं कटेगा चालान, गडकरी का ऐलान
एक्सप्रेसवे पर 120 kmph की रफ्तार पर भी नहीं कटेगा चालान, गडकरी का ऐलान
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget