एक्सप्लोरर

आपका रास्ता ब्लॉक कर रहा है आपका पड़ोसी? जानें कैसे सिखा सकते हैं सबक

Rights Against Neighbours: अगर आपका पड़ोसी आपका रास्ता ब्लॉक करके परेशान करता है. तो ऐसे में आप पड़ोसी को सबक सिखा सकते हैं. जान लीजिए इसके लिए क्या करना होगा आपको.

एक कहावत है आप अपने दोस्त तो सिलेक्ट कर सकते हैं लेकिन अपने पड़ोसी नहीं. अगर आपका पड़ोसी अच्छा है तो आपकी जिंदगी बिना परेशानी के कट जाती है. लेकिन वहीं अगर पड़ोसी खड़ूस है. तो फिर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार ऐसा होता है कि आप घर से निकलना चाहें या गाड़ी निकालनी हो.

लेकिन आपका रास्ता पड़ोसी ब्लॉक कर देता है. कभी गाड़ी खड़ी करके तो कभी कोई और चीज रखकर रास्ता रोक देता है. लेकिन ऐसे रास्ता ब्लॉक करना न सिर्फ गलत है. बल्कि आपके अधिकारों का भी उल्लंघन है. अगर आपका पड़ोसी आपको लगातार ऐसे परेशान करता है तो जान लीजिए कैसे ऐसे पड़ोसी को सबक सिखा सकते हैं.

ऐसे सिखाएं पड़ोसी को सबक 

अगर आपका पड़ोसी बार-बार आपके रास्ते में गाड़ी या सामान रखकर दिक्कत खड़ी कर रहा है. तो सबसे पहले आप शांति से बात करें और उसे स्थिति समझाने की कोशिश करें. अगर इसके बाद भी समस्या जारी रहती है. तो आप उसकी हरकतों का वीडियो या फोटो सबूत के तौर पर इकट्ठा करें. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली की इतनी हजार महिलाओं को नहीं मिलेगा DTC बसों में मुफ्त सफर, लेना होगा टिकट

इसके बाद स्थानीय नगर निगम या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.  ऐसे पुलिस भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 285 के तहत केस दर्ज कर सकती है. जो सार्वजनिक जगह पर बाधा डालने या रास्ता रोकने को अपराध मानती है. इसके तहत आपके पड़ोसी पर कार्रवाई हो सकती है. 

कोर्ट के जरिए भेज सकते हैं नोटिस

अगर पड़ोसी बार-बार समझाने के बाद भी रास्ता ब्लॉक कर रहा है. तो आप कोर्ट के जरिए उसे लीगल नोटिस भेज सकते हैं. इसके लिए आपको वकील की मदद लेनी होगी. वकील आपकी तरफ से एक नोटिस ड्राफ्ट करेगा. जिसमें साफ लिखा जाएगा कि रास्ता रोकना आपके अधिकारों का उल्लंघन है और अगर उसने यह हरकत बंद नहीं की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: नहीं चुकाया टोल टैक्स का बकाया , तो गाड़ी बेच नहीं पाएंगे आप, सरकार ने लागू किए नए नियम

लीगल नोटिस मिलने पर लोग ज्यादातर डर जाते हैं. अगर इसके बाद भी मामला न सुलझे तो आप कोर्ट में केस फाइल करके रास्ता खुलवाने का आदेश ले सकते हैं. यानी कानून के जरिए आप उसे सही तरीके से सबक सिखा सकते हैं. अगर पड़ोसी नहीं मानता तो उसे 3 महीनों तक जेल और जुर्माना हो सकता है.

यह भी पढ़ें: रात को कितने बजे तक बंद रहता है ट्रेन का चार्जिंग सिस्टम? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में दर्शन अब और आसान, 90 दिन पहले बुक हो सकेंगे सुगम दर्शन पास
राम मंदिर में दर्शन अब और आसान, 90 दिन पहले बुक हो सकेंगे सुगम दर्शन पास
FD मैच्योर हुई, बैंक ने बताया ही नहीं, अब देने पड़ेंगे 15.35 लाख
FD मैच्योर हुई, बैंक ने बताया ही नहीं, अब देने पड़ेंगे 15.35 लाख
कोर्ट फीस में गड़बड़ी पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा, नया नियम लागू
कोर्ट फीस में गड़बड़ी पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा, नया नियम लागू
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget