एक्सप्लोरर

17 दिन में प्रभु श्रीराम का हर धाम घुमाएगी यह ट्रेन, सिर्फ इतने देने होंगे पैसे

इस यात्रा में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी और राम की पैड़ी (सरयू घाट) के दर्शन करेंगे. इसके बाद नंदीग्राम में भारत मंदिर और जनकपुर (नेपाल) में राम जानकी मंदिर के दर्शन करेंगे.

प्रभु श्रीराम के दर्शन करना चाहते हैं और जाने का रास्ता नहीं मिल रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. रामभक्तों के लिए आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो प्रभु श्रीराम से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराएगी. इस ट्रेन के माध्यम से आप भी प्रभु श्री राम से जुड़े सभी धार्मिक स्थलों की यात्रा कर पाएंगे. जानते हैं कि इस ट्रेन का रूट क्या होगा और कितना किराया लगेगा? 

रेलवे ने लिया यह फैसला

'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' को बढ़ावा देने के लिए रेलवे लगातार 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' चला रहा है. इसी कड़ी में अब प्रभु श्रीराम से जुड़े सभी धार्मिक स्थलों को कवर करने की प्लानिंग की गई है और भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन प्रभु श्री राम के जीवन और विरासत से जुड़े धार्मिक स्थलों को कवर करेगी. IRCTC की यह स्पेशल यात्रा ट्रेन अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम और वापस दिल्ली तक की यात्रा 17 दिनों में पूरी करेगी.

कब से चलेगी यह ट्रेन?

इस ट्रेन में एसी 1, एसी2 और एसी3 कैटिगरी के साथ कुल 150 पर्यटकों के लिए जगह होगी. वहीं, ट्रेन के स्टॉपेज दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रहेंगे, जहां पैसेंजर्स इस ट्रेन में चढ़ और उतर सकते हैं. भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन इसी महीने यानी 25 जुलाई 2025 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलेगी. 

किन-किन धाम के दर्शन कराएगी यह ट्रेन?

इस यात्रा में पर्यटक अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी और राम की पैड़ी (सरयू घाट) के दर्शन करेंगे. इसके बाद नंदीग्राम में भारत मंदिर, सीतामढ़ी में सीता जी का जन्म स्थान और जनकपुर (नेपाल) में राम जानकी मंदिर के दर्शन करेंगे. इसके बाद ट्रेन बक्सर जाएगी, जहां रामरेखा घाट और रमेशनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर, तुलसी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. साथ ही, गंगा आरती भी आप देख सकेंगे. इसके बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट ले जाया जाएगा, जहां उनके रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था रहेगी. यात्रियों को नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद हम्पी की अंजनेय गुफा के भी दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद ट्रेन रामेश्वरम भी जाएगी. यह पूरी यात्रा 17 दिन में पूरी होगी और करीब 7600 किमी की दूरी तय करेगी. 

कितना होगा एक पैसेंजर का किराया?

इस ट्रेन की खासियत ये है कि इस ट्रेन में दो रेस्टोरेंट, एक मॉडर्न किचन, कोचों में शावर क्यूबिकल्स, सेंसर-आधारित वाशरूम फंक्शन और फुट मसाजर जैसी सुविधाएं हैं. इसके अलावा ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड भी हैं. इस पैकेज की कीमत थर्ड एसी के लिए 1,17,975 रुपये प्रति व्यक्ति, सेकंड एसी के लिए 1,40,120 रुपये प्रति व्यक्ति और फर्स्ट एसी के लिए 1,66,380 रुपये प्रति व्यक्ति है. इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, 3-स्टार होटलों में ठहरने की व्यस्था, खाना, एसी कोच में ट्रांसफर, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं. आप irctctourism.com/bharatgaurav वेबसाइट पर इस यात्रा के टिकट बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 11 जुलाई तक यूपी से जाने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कहीं आपकी भी ट्रेन तो नहीं इस लिस्ट में, चेक कर लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Finance: हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget