एक्सप्लोरर

महज इतने हजार रुपये में अंडमान की सैर करा रहा IRCTC, मिलेंगी तमाम सुविधाएं

IRCTC Andaman Tour Package: आईआरसीटीसी द्वारा अंडमान घूमने के लिए भी एक बेहद शानदार ऑफर दिया जा रहा है. चलिए जानते हैं इस टूर पैकेज की कीमत और इसमें क्या-क्या सुविधा दी जाएंगी.

IRCTC Andaman Tour Package: मानसून का मौसम आ गया है और ऐसे में लोग घूमने के बहुत सारे प्लान बनाते हैं. इस मौसम में बाहर घूमने का मजा ही कुछ और अलग होता है. बारिश समंदर के किनारे बसे शहरों को घूमना लोगों की ट्रैवल लिस्ट में पहले नंबर पर होता है. इस मौसम में लोग अलग-अलग ट्रैवल साइट्स के बनाए गए ऑफर्स के तहत घूमने जाते हैं.

तो वही लोगों को आईआरसीटीसी भी इस मौसम में घूमने के लिए बेहद अच्छे ऑफर्स मुहैया करवाता है. आईआरसीटीसी द्वारा अंडमान घूमने के लिए भी एक बेहद शानदार ऑफर दिया जा रहा है. जिसमें आपको बेहद सही कीमत पर घूमने का मौका मिलेगा. तो चलिए आपको बताते हैं कितनी है आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की कीमत और इसमें क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी. 

क्या है IRCTC के इस अंडमान टूर पैकेज में फैसेलिटी?

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह घूमने के नजरिये से बेहतरीन जगह है. और खासतौर पर मानसून के मौसम में तो इस की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. IRCTC यहां घूमने के लिए शानदार पैकेज ऑफर कर रहा है.IRCTC के इस पैकेज का नाम है LTC Andaman Air Package Ex Kolkata. IRCTC का यह टूर फ्लाइट टूर होगा. इसमें हैवलॉक, नील, पोर्टब्लेयर जैसी जगहें कवर की जाएंगी. इस टूर में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सब मिलेगा. तो साथ ही होटल्स में ठहरने की व्यवस्था होगी. और शहर में घूमने के लिए एसी बस का भी इंतजाम किया जाएगा. 

कितनी है टूर पैकेज की कीमत?

IRCTC के इस अंडमान टूर पैकेज की कीमत बुकिंग के हिसाब से तय होगी.यानी अगर कोई इस टूर पर अकेले यात्रा करता है तो उसे 50490 रुपये चुकाने होंगे. वहीं अगर दो लोग इस टूर को एक साथ बुक करते हैं तो उसके लिए 39760 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे. वहीं तीन लोग एक साथ इस टूर को बुक करते हैं तो उन्हें 39345 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे. 5 साल से लेकर 11 साल के बच्चों तक का किराया प्रति व्यक्ति अलग से देना होगा. 

कैसे करें बुकिंग?

IRCTC का यह अंडमान टूर 14 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक चलेगा.  टूर के लिए बोर्डिंग कोलकाता से होगी डी बोर्डिंग अंडमान से. इस टूर की बुकिंग के लिए आपको IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट www.irctctourism.com से बुकिंग करनी होगी. IRCTC के इस टूर की ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर पता किया जा सकता है.  

यह भी पढ़ें: लाडली बहन योजना के बाद अब लाडला भाई योजना शुरू, हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे के किन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस? जानें नियम
रेलवे के किन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस? जानें नियम
नई दिल्ली समेत 6 स्टेशनों पर 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद, भीड़ पर फैसला
नई दिल्ली समेत 6 स्टेशनों पर 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद, भीड़ पर फैसला
बंद First AC में चोरी, ट्रेन से 8 लाख का सोना-कैश गायब, सोता रहा परिवार
बंद First AC में चोरी, ट्रेन से 8 लाख का सोना-कैश गायब, सोता रहा परिवार
दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget