एक्सप्लोरर

शादी करने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, इस योजना के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Inter-Caste Marriage Scheme: राज्य सरकार की इस योजना के तहत दो हिस्सों में पैसे दिए जाते हैं, पहले पांच लाख रुपये दोनों के ज्वाइंट अकाउंट में डाले जाते हैं, बाकी का फिक्स्ड डिपॉजिट होता है.

Inter-Caste Marriage Scheme: अगर कोई आपसे कहे कि आप शादी कीजिए और हम आपको 10 लाख रुपये देंगे... आपको ये सुनकर यकीन नहीं होगा. हालांकि ऐसा मुमकिन है, भारत के एक राज्य में एक ऐसी योजना चल रही है, जिसमें आपको शादी करने पर 10 लाख रुपये तक मिलेंगे. अब आप तुरंत शादी की तैयारी शुरू कर दें, उससे पहले आपको ये बता देते हैं कि इस शादी के लिए कुछ शर्तें भी हैं. अगर आप इंटरकास्ट मैरिज करते हैं तो ही आपको ये 10 लाख रुपये मिलेंगे. 

शादी के बाद 10 लाख रुपये देती है सरकार
दरअसल राजस्थान सरकार की तरफ से इंटरकास्ट यानी अंतरजातीय विवाह करने पर 10 लाख रुपये दिए जाते हैं. ये राज्य सरकार की तरफ से जोड़े के लिए प्रोत्साहन राशि होती है. इंटरकास्ट मैरिज को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की तरफ से ये योजना शुरू की गई थी, पहले इसमें पांच लाख रुपये दिए जाते थे. जिसे बाद में बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया. 

क्या हैं शर्तें?
राज्य सरकार की इस योजना के तहत दो हिस्सों में पैसे दिए जाते हैं, पहले पांच लाख रुपये दोनों के ज्वाइंट अकाउंट में डाले जाते हैं, इसके बाद बाकी के पैसों को आठ साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में रखा जाता है. लड़का या लड़की दोनों में से एक दलित समुदाय से होना चाहिए और राजस्थान के ही मूल निवासी होने चाहिए. दोनों में से किसी की भी उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा दोनों की साझा कमाई 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र भी देना जरूरी होता है. 

इस योजना में आवेदन के लिए दोनों पति-पत्नी के पास आधार कार्ड और ज्वाइंट अकाउंट होना चाहिए, इसके अलावा शादी के एक महीने के भीतर योजना के लिए आवेदन करना जरूरी है. आप राजस्थान सरकार की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. राजस्थान के अलावा पूरे देशभर में अगर आप ऐसी इंटरकास्ट शादी करते हैं तो डॉ सविता बेन अंबेडकर इंटरकास्ट मैरिज स्कीम के तहत आपको 2.5 लाख रुपये दिए जाते हैं. 

ये भी पढ़ें - टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी आपकी कार, सीधे अकाउंट से कटेगा टैक्स- ऐसे काम करेगा सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?
Ration Card: राशन कार्ड साथ नहीं है फिर भी मिलेगा अनाज, जानें क्या है नियम
Ration Card: राशन कार्ड साथ नहीं है फिर भी मिलेगा अनाज, जानें क्या है नियम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget